नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले में देशभर में जारी आंदोलन के बीच शनिवार (25 जुलाई, 2026) को आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने इस्तीफा दे दिया. उनके इस्तीफे पर तमाम राजनीतिक दलों की ओर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. सियासत भी जारी है. जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) की ओर से भी रिएक्शन आया है.

Continues below advertisement

आज (शनिवार) बिहार बंद के दौरान तेज प्रताप यादव छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरे थे. इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी हो गया. इस पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने निशाना साधा.

जिम्मेदारी तय होनी चाहिए: तेज प्रताप यादव

​तेज प्रताप यादव ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि परीक्षाओं में धांधली और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के लिए जिम्मेदारी तय होनी चाहिए. ये जीत छात्रों की जीत है. अन्यान्य के विरुद्ध न्याय की जीत है.

Continues below advertisement

यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सार्वजनिक जीवन में…'

विनोद तावड़े ने की धर्मेंद्र प्रधान की तारीफ

इस्तीफे पर विपक्ष राजनीति कर रहा है इस बीच बीजेपी नेता विनोद तावड़े ने कहा है कि एक मजबूत राष्ट्र की पहचान उसकी शिक्षा व्यवस्था से होती है. तावड़े ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा है, "धर्मेंद्र प्रधान जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में इस विचार को सदैव सर्वोच्च महत्व दिया. छात्र आंदोलन से प्रारंभ हुई सार्वजनिक जीवन की उनकी यात्रा देश के शिक्षा मंत्री के रूप में एक महत्वपूर्ण पड़ाव तक पहुंची. इस दौरान उन्होंने शिक्षा के महत्व को राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में बनाए रखने का निरंतर प्रयास किया." 

धर्मेंद्र प्रधान को लेकर विनोद तावड़े ने कहा, "आपके भविष्य के सार्वजनिक जीवन हेतु शुभकामनाएं और ये आशा है कि आपका "राष्ट्र प्रथम" का भाव विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के लिए संकल्पित रहेगा." 

यह भी पढ़ें- CJP के अभिजीत दीपके को तेज प्रताप ने बुलाया बिहार? बता दिया अगला टारगेट