बिहार में नई सरकार के गठन से पहले नए राज्यपाल की नियुक्ति की गई है. लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ट) सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वो आरिफ मोहम्मद खान की जगह लेंगे. आरिफ मोहम्मद खान 2 जनवरी 2025 को बिहार के राज्यपाल बने थे. लेफ्टिनेंट जनरल सैय्यद अता हसैनन भारतीय सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर के पूर्व कमांडिंग इन चीफ रहे चुके हैं. मिलिट्री अफेयर्स के स्कॉलर भी माने जाते हैं. मिलिट्री सेक्रेटरी के पद से रिटायर हुए थे. वो राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य रहे हैं. 

Continues below advertisement

दूरदर्शी नेतृत्व से बिहार को नई दिशा मिलेगी- सरावगी

बिहार बीजेपी के चीफ संजय सरावगी ने एक्स पोस्ट में कहा, "बिहार के राज्यपाल के रूप में सुशोभित होने पर लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) श्री सैयद अता हसनैन जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आपकी राष्ट्रसेवा की भावना एवं दूरदर्शी नेतृत्व से बिहार को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी. ईश्वर से आपके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करता हूं."

देश सेवा में आपका गौरवपूर्ण सैन्य अनुभव- विजय सिन्हा

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्री सैयद अता हसनैन जी को बिहार के राज्यपाल के रूप में नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं स्वागत. देश सेवा में आपका गौरवपूर्ण सैन्य अनुभव, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन निश्चित ही बिहार के विकास, सुशासन और संवैधानिक मूल्यों को और सशक्त करेगा. बिहार की जनता की ओर से आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं."

Continues below advertisement

आजादी के बाद बिहार के राज्यपाल कौन कौन रहे?

जयरामदास दौलतराम- 15 Aug 1947 से 11 Jan 1948

माधव श्रीहरि अणे- 12 Jan 1948 से 14 Jun 1952

आर. आर. दिवाकर- 15 Jun 1952 to 05 Jul 1957

डॉ. जाकिर हुसैन- 06 Jul 1957 to 11 May 1962

मदभूषि अनन्तशयनम् अय्यंगार- 12 May 1962 to 06 Dec 1967

नित्यानंद कानूनगो- 07 Dec 1967 to 20 Jan 1971

उज्जवल नारायण सिंह- 21 Jan 1971 to 31 Jan 1971

देवकांत बरूआ- 01 Feb 1971 to 04 Feb 1973

रामचंद्र धोडिंबा भंडारे- 04 Feb 1973 to 15 Jun 1976

जगन्नाथ कौशल- 16 Jun 1976 to 31 Jan 1979

कृष्ण बल्लभ नारायण सिंह- 31 Jan 1979 to 19 Sep 1979

डॉ.अखलाक-उर-रहमान किदवई- 20 Sep 1979 to 15 Mar 1985

पेंडेकंती वेंकटसुब्बैया- 15 Mar 1985 to 25 Feb 1988

गोविंद नारायण सिंह- 26 Feb 1988 to 24 Jan 1989

दीपक कुमार सेन -24 Jan 1989 to 28 Jan 1989

रामचंद्र दत्तात्रेय प्रधान- 29 Jan 1989 to 02 Mar 1989

जगन्नाथ पहाड़िया- 03 Mar 1989 to 02 Feb 1990

गंगाधर गणेश सोहनी - 02 Feb 1990 to 16 Feb 1990

मोहम्मद यूनुस सलीम- 16 Feb 1990 to 13 Feb 1991

बी सत्यनारायण रेड्डी- 14 Feb 1991 to 18 Mar 1991

मुहम्मद शफी कुरेशी- 19 Mar 1991 to 13 Aug 1993

अखलाक-उर -रहमान किदवई- 14 Aug 1993 to 26 Apr 1998

सुंदर सिंह भंडारी- 27 Apr 1998 to 15 Mar 1999

ब्रजमोहन लाल- 15 Mar 1999 to 05 Oct 1999

सूरज भान- 06 Oct 1999 to 22 Nov 1999

विनोद चंद्र पांडे- 23 Nov 1999 to 12 Jun 2003

मंडगद्ददे रामा जोयिस- 12 Jun 2003 to 31 Oct 2004

वेद प्रकाश मारवाह- 01 Nov 2004 to 04 Nov 2004

बूटा सिंह- 05 Nov 2004 to 30 Jan 2006

गोपालकृष्ण गांधी- 31 Jan 2006 to 21 Jun 2006

आर. एस. गवई- 22 Jun 2006 to 10 Jul 2008

आर. एल. भाटिया- 10 Jul 2008 to 28 Jun 2009

देबानन्द कुँवर- 29 Jun 2009 to 21 Mar 2013

ज्ञानदेव यशवंतराव पाटील- 22 Mar 2013 to 26 Nov 2014

केशरी नाथ त्रिपाठी- 27 Nov 2014 to 15 Aug 2015

राम नाथ कोविंद- 16 Aug 2015 to 21 Jun 2017

केशरी नाथ त्रिपाठी- केशरी नाथ त्रिपाठी

सत्य पाल मलिक- 04 Oct 2017 to 22 Aug 2018

लाल जी टंडन- 23 Aug 2018 to 28 Jul 2019

फागू चौहान- 29 Jul 2019 to 16 Feb 2023

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर- 17 Feb 2023 to 01 Jan 2025