बिहार के सीवान में छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई गोलीबारी को लेकर नए खुलासे सामने आए हैं. घटना के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए गोली चलाने वाले पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है. वहीं, जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने स्पष्ट कहा कि न तो गोली चलाने का आदेश दिया गया था और न ही हवाई फायरिंग की अनुमति थी.

Continues below advertisement

सीवान के जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने बताया कि संबंधित पुलिसकर्मी को गोली चलाने या हवाई फायरिंग करने का कोई निर्देश नहीं दिया गया था. उन्होंने कहा कि जिस हथियार के साथ पुलिसकर्मी भीड़ में गया, उसे उस परिस्थिति में वहां नहीं होना चाहिए था. प्रशासन का मानना है कि भीड़ में फंसने के कारण उसने गोली चलाई होगी. मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है.

CJP की सरकार से डील फेल! RJD-कांग्रेस भड़की, 'जेपी नड्डा जी ने…'

Continues below advertisement

गोली चलाने वाला पुलिसकर्मी निलंबित

पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा ने बताया कि जिस पुलिसकर्मी ने गोली चलाई, उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है. प्रशासन पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहा है ताकि जिम्मेदारी तय की जा सके.

चश्मदीदों ने सुनाई पूरी घटना

वहीं घटना के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि प्रदर्शनकारी छात्रों के हटने के बाद कुछ नकाबपोश उपद्रवियों ने हिंसा शुरू कर दी. उनके अनुसार पुलिस पर एक साथ बड़ी संख्या में पत्थर फेंके जा रहे थे. कुछ चश्मदीदों ने दावा किया कि हालात इतने बिगड़ गए थे कि पुलिस ने अपनी जान बचाने के लिए गोली चलाई और यदि ऐसा नहीं होता तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी.

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

सीवान गोलीकांड के बाद प्रशासन ने मामले की जांच तेज कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस घटना को लेकर बिहार की राजनीति भी गर्म हो गई है और विभिन्न दल प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं.

आरजेडी नेता तेजस्वी ने आज रात छात्रों को रिहा करने और उन पर से मुकदमे हटाने की मांग की है. मांग नहीं माने जाने पर पूरे प्रदेश में आंदोलन की चेतावनी है. उधर राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों पर घातक हमले और बर्बरता की जा रही है. बिहार में छात्रों को गिरफ्तार कर एफआईआर हो रही है. छात्रों पर हमला करने वालों पर कार्रवाई हो.

बांकीपुर सभा में क्यों भड़के मनोज तिवारी? मंच से पुलिस को लगा दी फटकार