बिहार के सारण जिले में मंगलवार (27 अक्टूबर) देर रात एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक महिला और उसका डेढ़ साल का बच्चा भी शामिल है. इस दुर्घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बुधवार (28 अक्टूबर) को हादसे की जानकारी दी.

Continues below advertisement

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना मंगलवार (27 अक्टूबर) रात करीब 11:30 बजे जिले के गरखा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के चौक के पास हुई. यहां एक ट्रक और ऑटो रिक्शा के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो में सवार दो पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, गंभीर रूप से घायल डेढ़ साल के बच्चे और उसकी मां ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट

Continues below advertisement

मृतकों में ऑटो चालक, एक साथी और मां-बेटे शामिल

सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुमित शेखर ने बताया कि हादसे के समय ऑटो रिक्शा में कुल छह लोग सवार थे. इनमें से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक पुरुष और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हैं. दोनों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

गरखा थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि मृतकों में ऑटो चालक, उसका एक साथी और मां-बेटे शामिल हैं. पुलिस ने सभी मृतकों की पहचान कर ली है, हालांकि उनके नाम तत्काल उपलब्ध नहीं हो सके.एसडीपीओ सुमित शेखर के मुताबिक, दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हादसे में जान गंवाने वाले चारों लोगों के शव मंगलवार रात ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए थे.

नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा