बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बयान पर बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन ने प्रतिक्रिया दी है. मंगलवार को उन्होंने जमुई कांड को लेकर कहा कि घटना दुखद है, लेकिन सरकार और प्रशासन ने मामले में तेजी से कार्रवाई की है. उनके मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी 24 घंटे के भीतर की गई है और मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट की बात भी चल रही है.

Continues below advertisement

संतोष कुमार मांझी ने कहा कि सभ्य समाज में बेटियों के साथ ऐसी घटनाएं दुखद हैं. उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी घटनाओं को लेकर गंभीर है और प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है. उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर कहा कि अगर कहीं कोई छिटपुट वारदात होती है तो सरकार उस पर कार्रवाई करती है.

यह भी पढ़ें- MLC चुनाव: जन सुराज को जिताएंगे अनंत सिंह, बोले- 'आज तक हम हारे नहीं तो...'

Continues below advertisement

‘मुख्यमंत्री करते हैं लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा’

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री कानून-व्यवस्था की लगातार समीक्षा करते हैं. उन्होंने बताया कि संबंधित मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है और फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए सुनवाई की बात कही जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस कार्रवाई में आरोपियों के एनकाउंटर की बात सामने आई है.

'चिराग के अलग विचार हो सकते हैं'

चिराग पासवान की ओर से सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने के बारे में पूछे जाने पर संतोष मांझी ने कहा कि उनके अलग विचार हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अपराध पर कार्रवाई करना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

यह भी पढ़ें- Exclusive: 'बिहार में जाति हट जाए तो…', BJP विधायक मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान