बिहार के मंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता राम कृपाल यादव ने कहा कि देश को पता है कि नीतीश कुमार सीएम और सम्राट चौधरी डिप्टी सीएम हैं. अपने छोटे भाई के कंधे पर नीतीश कुमार हाथ रखकर आशीर्वाद देते हैं, लोगों से कहते हैं कि आगे का काम यही देखेंगे तो इसमें कौन सी बड़ी बात है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के सहयोगी बनकर सम्राट चौधरी तो पहले ही काम देख रहे हैं.

Continues below advertisement

सम्राट चौधरी के कंधे पर नीतीश कुमार का हाथ

राम कृपाल यादव का ये बयान ऐसे समय में आया है जब बिहार में सीएम पद को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है. लेकिन समृद्धि यात्रा के दौरान कई मंचों से नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखा और विशेष तौर पर उनका नाम पुकारा. सीएम नीतीश के इस बॉडी लैंग्वेज को बिहार में बड़े सियासी संकेत के तौर पर डिकोड किया जा रहा है.

अनंत सिंह जेल से कब आएंगे बाहर? आज बेल ऑर्डर नहीं पहुंच सका सिविल कोर्ट

Continues below advertisement

बिहार के सियासी कॉरिडोर में जो चर्चा है उसके मुताबिक, बीजेपी से ही राज्य का अलगा सीएम होगा और इस पद की रेस में सम्राट चौधरी सबसे आगे चल रहे हैं. लेकिन जब तक फैसला नहीं हो जाता, सबकीं नजरें टिकी हैं. सम्राट चौधरी रेस में इसलिए भी आगे हैं क्योंकि एक मंच से बिहार के सीएम ने यहां तक कह दिया कि आगे का काम अब यही देखेंगे और बिहार का विकास जारी रहेगा.

कब सीएम पद छोड़ेंगे नीतीश कुमार?

सीएम नीतीश कुमार 10 अप्रैल से पहले सीएम का पद छोड़ सकते हैं. दरअसल, राज्यसभा में नीतीश कुमार का कार्यकाल 10 अप्रैल से शुरू हो रहा है. ऐसे में वो इससे पहले अपना पद छोड़ सकते हैं. आने वाले दिनों में नीतीश कुमार भले ही बिहार के मुख्यमंत्री ना रहें लेकिन जेडीयू की कमान उनके हाथों में ही रहेगी. गुरुवार (19 मार्च) को नीतीश कुमार की तरफ से पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया गया.

बिहार: नीतीश कुमार जिस आरोप से बचे थे उस पर प्रशांत किशोर ने दी प्रतिक्रिया, जानिए क्या कुछ कहा