राज्यसभा चुनाव में बिहार कांग्रेस के तीन विधायकों ने वोट नहीं दिया. इनमें से दो विधायक मनोज विश्वास और सुरेंद्र कुशवाहा अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं. दोनों के बयान से यह साफ है कि ये लोग आरजेडी के राज्यसभा प्रत्याशी एडी सिंह से खुश नहीं थे. मनोज विश्वास ने तो यहां तक कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का ही आदेश था कि वोट देने के लिए आप लोग स्वतंत्र हैं. अब राजेश राम ने जवाब दिया है.

Continues below advertisement

बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, "हमारे तीन विधायक नहीं आए तो इससे झटका लगा है. इससे कोई मुंह नहीं चुरा सकता है… लेकिन जो आरोप लगाए गए हैं वे पहले अपने गिरेबान में झांकें कि वे किस तरह बीजेपी के चंगुल में गए, किस तरह से उनको धमकियां मिलीं... किस तरह से सात मार्च को उनके दरवाजे पर फोर्स गए थे…."

यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव: वोट नहीं देने वाले कांग्रेस MLA मनोज विश्वास की पहली प्रतिक्रिया, 'प्रदेश अध्यक्ष का आदेश था…'

'आरोप लग रहा है तो सब झेलने के लिए तैयार हैं'

कांग्रेस नेता ने कहा, "मनोज विश्वास ने खुद ही कहा था कि फोर्स भेजा गया है… तो उसी संबंध में हमने कहा था कि बच के रहिए. आज हम पर आरोप लग रहा है तो सब झेलने के लिए तैयार हैं." 

हम लोग पार्टी के फॉलोवर्स: राजेश राम

उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में इतना नहीं गिरना चाहिए. आप जीते हुए जन प्रतिनिधि हैं, जनता के प्रति दायित्व है. काली कमाई करने के लिए आप दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, तो जनता देखेगी या ईश्वर देखेगा. प्रत्याशी के चयन पर राजेश राम ने कहा कि यह स्टैंड केंद्रीय नेतृत्व लेता है. केंद्रीय नेतृत्व और आरजेडी के बीच बात होती है. हम लोग पार्टी के फॉलोवर्स हैं.

यह भी पढ़ें- बिहार राज्यसभा चुनाव: '…तो वोट नहीं देना बेहतर समझा', कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने दी सफाई