एक्सप्लोरर

Election 2024: कांग्रेस को बिहार में चाहिए लोकसभा की इतनी सीटें, दिल्ली में आलाकमान की बैठक, क्या बढ़ेगी रार?

Lok Sabha Elections 2024: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस आलाकमान ने मंगलवार को दिल्ली में बैठक बुलाई थी. इसमें बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल थे.

पटना: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ बिहार कांग्रेस (Bihar Congress) के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंगलवार (26 दिसंबर) को दिल्ली में बैठक की. बैठक में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर बात हुई. बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह (Akhilesh Prasad Singh) ने कहा कि बैठक में तय हुआ कि कांग्रेस बिहार में महागठबंधन से 10 सीटों की मांग लोकसभा चुनाव के लिए रखेगी.

लालू-नीतीश से होगी 10 सीटों के लिए बात

अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सभी नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अधिकृत किया कि ये दोनों नेता कांग्रेस की तरफ से आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 10 सीटों को लेकर बातचीत करें.

दिल्ली में करीब तीन घंटे तक चली बैठक

दरअसल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस आलाकमान ने मंगलवार को दिल्ली में बैठक बुलाई थी. इसमें पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी भी शामिल थे. बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ लगभग तीन घंटे तक बैठक चली. बैठक में बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, विधायक दल के नेता शकील अहमद खान समेत अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे.

19 दिसंबर को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक हुई थी. इसके बाद यह एलान किया गया था कि गठबंधन की पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग तीन सप्ताह में तय कर लिया जाएगा. हालांकि जिस हिसाब से कांग्रेस ने 10 सीटों को लेकर बैठक में रणनीति बनाई है उससे साफ है कि सीटों को लेकर पेंच फंस सकता है.

कांग्रेस के लिए चार सीट छोड़ सकती है लालू की पार्टी

एबीपी न्यूज के सूत्रों के अनुसार, बिहार में लालू यादव की पार्टी (आरजेडी) ने कांग्रेस से कहा है कि वे सहयोगी दलों को सिर्फ छह सीटें दे सकती है. आरजेडी और जेडीयू 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है. आरजेडी का कहना है कि वह सीपीआई एमएल और सीपीआई के लिए 2 और कांग्रेस के लिए 4 सीटें छोड़ सकती है. आरजेडी के अनुसार 4 और कांग्रेस की 10 सीटों की मांग को देखते हुए लग रहा है कि रार बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election: महागठबंधन में इस फॉर्मूले पर होगा 2024 के चुनाव में सीटों का बंटवारा! किसके खाते में कितना गया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भोजपुर MLC उपचुनाव: RJD की जीत पर तेजस्वी यादव ने BJP-NDA को घेरा, 'आज भी अगर…'
बक्सर-भोजपुर MLC उपचुनाव: RJD की जीत पर तेजस्वी यादव ने BJP-NDA को घेरा, 'आज भी अगर…'
7 बजते ही गूंजी सायरन की आवाज, पटना सहित बिहार के 6 जिलों में 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट
7 बजते ही गूंजी सायरन की आवाज, पटना सहित बिहार के 6 जिलों में 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट
CM सम्राट की अंग्रेजी पर मांझी बोले, 'सोनिया मैडम आज तक हिंदी नहीं सीख पाईं, लालू जी को...'
CM सम्राट की अंग्रेजी पर मांझी बोले, 'सोनिया मैडम आज तक हिंदी नहीं सीख पाईं, लालू जी को...'
NEET पेपर लीक के बीच दिल्ली में RJD का नेता गिरफ्तार, BJP बोली- 'तेजस्वी जी अब आप…'
NEET पेपर लीक के बीच दिल्ली में RJD का नेता गिरफ्तार, BJP बोली- 'तेजस्वी जी अब आप…'

वीडियोज

Bollywood News: जूनियर एनटीआर-प्रशांत नील की फिल्म को लेकर बढ़ा बज, बर्थडे पर आएगा 3 मिनट का धमाकेदार वीडियो (14.05.26)
Man Atisundar: Radhya का टूटा दिल, Pratham की मजबूरी! क्या शादी से पहले बेनकाब होगी Niharika?
Toyota Camry Hybrid लेने का सबसे सही वक्त | #toyota #camry #toyotacamry #autolive
इस हफ्ते Entertainment का Mega Blast, OTT और थिएटर्स पर रिलीज होंगी कई बड़ी फिल्में और Web Series
Dhurandhar के लिए रुक गई थी Funding! Ranveer Singh-Aditya Dhar ने लगाए अपने पैसे

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पांच देशों की यात्रा पर जाने से पहले PM मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन में आए विदेश मंत्रियों से की भेंट, जानें MEA ने क्या कहा?
पांच देशों की यात्रा पर जाने से पहले PM मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन में आए विदेश मंत्रियों से की भेंट, जानें MEA ने क्या कहा?
मंदिर या कमाल मौला मस्जिद? धार भोजशाला विवाद पर कल आएगा इंदौर हाईकोर्ट का फैसला
मंदिर या कमाल मौला मस्जिद? धार भोजशाला विवाद पर कल आएगा इंदौर हाईकोर्ट का फैसला
CSK को बड़ा झटका, जेमी ओवरटन बाहर; रिप्लेसमेंट में आया और भी खतरनाक ऑलराउंडर
CSK को बड़ा झटका, जेमी ओवरटन बाहर; रिप्लेसमेंट में आया और भी खतरनाक ऑलराउंडर
रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी 3 करोड़ की जमीन, 'रामायण' में निभाएंगे भगवान राम का रोल
रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी 3 करोड़ की जमीन, 'रामायण' में निभाएंगे भगवान राम का रोल
‘कमजोर इरादे, संवाद की कमी और...’, असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस क्यों हारी? एक्सपर्ट ने बताई बड़ी वजह
‘कमजोर इरादे, संवाद की कमी और...’, असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस क्यों हारी? एक्सपर्ट ने बताई बड़ी वजह
7 बजते ही गूंजी सायरन की आवाज, पटना सहित बिहार के 6 जिलों में 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट
7 बजते ही गूंजी सायरन की आवाज, पटना सहित बिहार के 6 जिलों में 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट
MBBS सीटें बचानी हैं तो 30 मई तक करें यह जरूरी काम, NMC का मेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश
MBBS सीटें बचानी हैं तो 30 मई तक करें यह जरूरी काम, NMC का मेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश
मानसून से पहले मूंगफली की बुवाई की करें तैयारी, एक्सपर्ट्स के इन टिप्स का रखें ध्यान
मानसून से पहले मूंगफली की बुवाई की करें तैयारी, एक्सपर्ट्स के इन टिप्स का रखें ध्यान
Embed widget