बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) अब अपने क्षेत्र के हर वार्ड में जाएंगे. इसके लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है. बुधवार (05 अगस्त, 2026) को पार्टी की ओर से शेड्यूल को भी जारी कर दिया गया. 

Continues below advertisement

11 अगस्त से घूमेंगे प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर के इस कार्यक्रम का मकसद बांकीपुर में हुई जीत के बाद लोगों का एक तरह से आभार जताना है. उनसे मिलना है. प्रशांत किशोर बांकीपुर क्षेत्र में करीब आठ दिन घूमेंगे. इस दौरान वे अलग-अलग वार्ड में जाएंगे और जनता से सीधा संवाद करेंगे. प्रशांत किशोर 11 अगस्त से बांकीपुर क्षेत्र में घूमना शुरू करेंगे. 19 अगस्त को उनका कार्यक्रम समाप्त होगा.

विकास पर बात करेंगे पीके

बताया जाता है कि प्रशांत किशोर बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में घूमेंगे और सीधा संवाद के जरिए क्षेत्र के विकास एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा भी करेंगे. यानी लोग अब प्रशांत किशोर से उस काम की शिकायत कर सकते हैं जो उनके वार्ड में वर्षों से नहीं हो सका है. 

नीचे दिन और वार्ड नंबर देखें

  • 1) मंगलवार (11 अगस्त)- वार्ड नंबर 15, 18 और 40
  • 2) बुधवार (12 अगस्त)- वार्ड नंबर 19, 22, 23 और 26
  • 3) गुरुवार (13 अगस्त)- वार्ड नंबर 29, 16 और 39
  • 4) शुक्रवार (14 अगस्त)- वार्ड नंबर 17, 38 और 25
  • 5) रविवार (16 अगस्त)- वार्ड नंबर 30, 24 और 27
  • 6) सोमवार (17 अगस्त)- वार्ड नंबर 28, 31, 35 और 21
  • 7) मंगलवार (18 अगस्त)- वार्ड नंबर 37, 42 और 36
  • 8) बुधवार (19 अगस्त)- वार्ड नंबर 41

यह भी पढ़ें- केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि, 19 विशेष कोर्ट, सम्राट कैबिनेट से 17 एजेंडे पास

प्रशांत किशोर बने लोगों की नई उम्मीद

बता दें कि बांकीपुर क्षेत्र बीजेपी का रहा है. बीजेपी की ओर से लगातार दावा किया जाता रहा है कि क्षेत्र में काफी काम हुआ है. अब जब प्रशांत किशोर नए-नए विधायक बने हैं तो लोगों को उनसे उम्मीद है. वे नई उम्मीद बनकर उभरे हैं. अब देखना होगा कि पीके बांकीपुर क्षेत्र के लिए क्या कुछ करते हैं. प्रशांत किशोर ने भी खुद कहा है कि आने वाले समय में बांकीपुर के क्षेत्र में काम दिखेगा.

यह भी पढ़ें- नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया