एक्सप्लोरर

Petrol-Diesel Price: केंद्र के बाद क्या बिहार सरकार भी कम करेगी पेट्रोल-डीजल के दाम? नीतीश कुमार ने दिया ये जवाब

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की है. केंद्र ने पेट्रोल पर 8 रुपये तो डीजल पर 6 रुपये टैक्स घटाया है, जिसके बाद पेट्रोल में 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये सस्ता हो गया है.

पटना: केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी की है. इसे लेकर बिहार सरकार पर भी तेल के दाम करने का दबाव बनने लगा है. शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने के संकेत दिए हैं. जेडीयू कार्यालय में नीतीश कुमार ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी की है ये खुशी की बात है. हम भी इसपर आपस में बात करेंगे. पिछली बार तो हमने दाम कम किया ही था.

बता दें कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की है. केंद्र ने पेट्रोल पर 8 रुपये तो डीजल पर 6 रुपये टैक्स घटाया है, जिसके बाद पेट्रोल में 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये सस्ता हो गया है. केंद्र सरकार के इस ऐलान के बाद अब राजस्थान और केरल सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल के दाम घटा दिए हैं. ऐसे में ये उम्मीद की जा रही है कि राज्य में पेट्रोल-डीजल के दाम घटाकर बिहार सरकार भी अपने लोगों को राहत देगी.

बिहार के पेट्रोल-डीजल के क्या हैं नये दाम?

बिहार की राजधानी पटना में रविवार को पेट्रोल की कीमत 107.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. वहीं, भागलपुर में पेट्रोल के दाम 108.02 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.75 रुपये प्रति लीटर है. दरभंगा की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 107.62 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 94.37 रुपये प्रति लीटर है. मधुबनी में पेट्रोल की कीमत 108.52 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.21 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

ये भी पढ़ें- Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमत में भारी कमी, जानें- दिल्ली सहित इन राज्यों के प्रमुख शहरों में एक लीटर तेल के लिए कितने रुपये देने होंगे

केरल-राजस्थान ने घटाये दाम

केंद्र सरकार के द्वारा पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने के एलान के बाद केरल सरकार ने भी राज्य कर में पेट्रोल और डीजल पर क्रमश: 2.41 रुपये और 1.36 रुपये की कटौती की घोषणा की है. केरल में फिलहाल एक लीटर पेट्रोल की कीमत 117.17 रुपये हैं, वहीं डीजल 103.93 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, राजस्थान सरकार ने भी पेट्रोल पर 2.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 1.16 रुपये प्रति लीटर वैट कम कर देने का ऐलान किया है, जिसके बाद अब राज्य में पेट्रोल 10.48 रुपये एवं डीजल 7.16 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है. राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल 108 रुपये प्रति लीटर और डीजल 109 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

झारखंड सरकार ने कटौती से किया इंकार

इधर, झारखंड सरकार ने फिलहाल वैट की दरों में कटौती करने की कोई योजना नहीं बनाई है. सूबे के वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव का कहना है कि झारखंड में पहले से ही पेट्रोल सब्सिडी योजना प्रभावी है. उन्होंने साफ कहा कि राज्य सरकार सीधे वैट की दरों में कमी करने पर कोई विचार नहीं कर रही है.

ये भी पढ़ें- CBI Raid के बाद RJD का 'पोस्टर वार'! पार्टी का दावा- सीएम नीतीश और तेजस्वी की नजदीकियों से घबराई बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के नए CM पर BJP सांसद राजीव प्रताप रूडी बोले, 'सम्राट जी को बधाई लेकिन सच्चाई ये भी है कि...'
बिहार के नए CM पर BJP सांसद राजीव प्रताप रूडी बोले, 'सम्राट जी को बधाई लेकिन सच्चाई ये भी है कि...'
'सम्राट चौधरी अब मुख्यमंत्री हैं, कम से कम…', बिहार के नए CM पर प्रशांत किशोर की दो टूक
'सम्राट चौधरी अब मुख्यमंत्री हैं, कम से कम…', बिहार के नए CM पर प्रशांत किशोर की दो टूक
'पिता के पद से हटने के बदले…', नीतीश कुमार के बेटे निशांत पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'पिता के पद से हटने के बदले…', नीतीश कुमार के बेटे निशांत पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
लोकसभा की सीटें बढ़ाने को लेकर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'इसका मकसद BJP को...'
लोकसभा की सीटें बढ़ाने को लेकर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'इसका मकसद BJP को...'

वीडियोज

Kasba Singhai Kheri Viral Fight: मधुरिमा और विशाल की तकरार सुर्खियों में
होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वॉर के लिए ईरान को अब हथियार नहीं देगा चीन', ट्रंप के दावे के बीच रूस ने तेहरान को दिया बड़ा ऑफर
'वॉर के लिए ईरान को अब हथियार नहीं देगा चीन', ट्रंप के दावे के बीच रूस ने तेहरान को दिया बड़ा ऑफर
'सम्राट चौधरी अब मुख्यमंत्री हैं, कम से कम…', बिहार के नए CM पर प्रशांत किशोर की दो टूक
'सम्राट चौधरी अब मुख्यमंत्री हैं, कम से कम…', बिहार के नए CM पर प्रशांत किशोर की दो टूक
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा,  कहा- सिलेक्टर्स भी...
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा
'नागजिला' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, वेलेनटाइन वीक में कार्तिक आर्यन थिएटर्स में करेंगे धमाल
'नागजिला' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, वेलेनटाइन वीक में कार्तिक आर्यन थिएटर्स में करेंगे धमाल
Assembly Election 2026 Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र के 15 जिलों में लू का हाई अलर्ट, कामगारों के लिए जारी हुई विशेष SOP
महाराष्ट्र के 15 जिलों में लू का हाई अलर्ट, कामगारों के लिए जारी हुई विशेष SOP
क्या है Emergency SOS फीचर? जानिए कैसे मुश्किल समय में आता है काम और क्या है फोन में सेटअप का तरीका
क्या है Emergency SOS फीचर? जानिए कैसे मुश्किल समय में आता है काम और क्या है फोन में सेटअप का तरीका
Balcony Pigeon Control Tips: आपके घर की बालकनी को कबूतरों ने बना लिया है घर, जानें आसानी से भगाने का तरीका
आपके घर की बालकनी को कबूतरों ने बना लिया है घर, जानें आसानी से भगाने का तरीका
Embed widget