एक्सप्लोरर

पटना पहुंचते ही आरसीपी सिंह ने दिखाए ‘तेवर’, ललन सिंह की इस मांग पर लगा दिया प्रश्न चिन्ह

RCP Singh Bihar Tour: मीडिया से रूबरू हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि आज देश के अंदर किसी भी नेता की बात सुन लीजिए. भाषण के बाद अपने राज्य के लिए विशेष दर्जे की मांग रख देता है.

RCP Singh Bihar Tour on Nitish Kumar Birthday: केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह सीएम नीतीश कुमार के जन्मदिन पर 1 मार्च से बिहार का दौरा करनेवाले हैं. बिहार यात्रा के दौरान आरसीपी सिंह एनडीए सरकार की तरफ से किए जा रहे कार्यों की जनता को जानकारी देंगे. आरसीपी सिंह की बिहार यात्रा पूरे एक साल तक चलेगी. अपनी ही पार्टी जदयू में हाशिये पर जा चुके आरसीपी सिंह ने अटकलों के बीच बड़ा ऐलान किया. पटना में आवास पर आरसीपी सिंह ने करीबी नेताओं और समर्थकों को दावत दी थी. मीडिया से रूबरू हुए आरसीपी सिंह ने बिहार को केंद्र सरकार से विशेष राज्य के दर्जे की लगातार मांग पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह विशेष राज्य के दर्जे की मांग प्रमुखता से उठाते रहे हैं.

विशेष राज्य का दर्जा के मुद्दे पर बोले RCP सिंह

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के सवाल पर आरसीपी सिंह ने कहा कि हम ने साल 2010 के बाद इस मुद्दे पर संघर्ष किया. पटना से लेकर दिल्ली तक में रैलियां की गई. पार्टी लगातार इसकी मांग करती रही है लेकिन बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला. आज देश के अंदर किसी भी नेता की बात सुन लीजिए. भाषण के बाद अपने राज्य के लिए विशेष दर्जे की मांग रख देता है. देश का कोई भी ऐसा राज्य नहीं जो विशेष दर्जा नहीं मांग रहा हो. ऐसे में हमें इस बात को समझ लेना चाहिए कि विशेष दर्जे की मांग के बीच कोई खिड़की खोलते हुए बिहार का कैसे विकास किया जाए. हमारी प्राथमिकता है कि बिहार का विकास होना चाहिए.

पिछड़े क्षेत्रों के लिए विशेष सहायता की जरूरत 

हम जिन जिन क्षेत्रों में पीछे हैं उस पर विशेष सहायता की जरूरत है. विशेष दर्जे पर बोलने के दौरान आरसीपी सिंह ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि बिहार में अभी और काम करने की जरूरत है. राज्य के  युवाओं में उद्योग धंधों की भूख पैदा करने की आवश्यकता है. बिहार के युवा दिल्ली और बाकी राज्यों में जाकर काम करते हैं. आरसीपी सिंह ने कहा कि सरकार कई दफे काम करने के बावजूद आम लोगों को बता नहीं पाती कि उनके हित में क्या किया गया है. मैं इसी काम को करने जनता के बीच जाऊंगा. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पटना या दिल्ली में बैठकर जनता के साथ कनेक्शन नहीं जोड़ा जा सकता. इसके लिए जरूरी है कि जनता के बीच जाया जाए. उन्होंने कहा कि उन्हें जब भी मौका मिलता है अपने गांव चले जाते हैं. गांववालों के साथ संवाद से काफी जानकारी मिलती है.

Exclusive: PM Modi के 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' वाले बयान पर Priyanka Gandhi का पलटवार, जानें क्या कहा?

TMC Controversy: टीएमसी में मची अंदरूनी 'कलह', ममता बनर्जी ने शीर्ष नेताओं की बुलाई बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राबड़ी देवी ने सिंगर को हाथ से खोलकर दे दिया हीरे का कंगन, गदगद हुए छोटू छलिया
राबड़ी देवी ने सिंगर को हाथ से खोलकर दे दिया हीरे का कंगन, गदगद हुए छोटू छलिया
TMC में मची भगदड़ पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, 'भाजपा के जो मुख्यमंत्री बनाए गए वे…'
TMC में मची भगदड़ पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, 'भाजपा के जो मुख्यमंत्री बनाए गए वे…'
बिहार: मीनाक्षी नटराजन पर कांग्रेस के इस नेता की दो टूक, 'भाजपा लगातार…'
बिहार: मीनाक्षी नटराजन पर कांग्रेस के इस नेता की दो टूक, 'भाजपा लगातार…'
बिहार में मौसम की तबाही, खगड़िया में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत, कई लोग झुलसे
बिहार में मौसम की तबाही, खगड़िया में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत, कई लोग झुलसे

वीडियोज

sansani : जिम संचालक के LIVE मर्डर की 'खूनी पिक्चर' ! | Crime News
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: करोड़ों का चढ़ावा 'गोरख धंधा' बन गया है?
Mahadev & Sons: Mahadev का मौन या गहरा राज? अपनों के बीच शुरू हुई जंग से बिखरा पूरा परिवार
Mahadev & Sons:😯Mogra को मिली घर की चाबी, सातवें आसमान पर पहुंचकर सबसे पहले खोली तिजोरी #sbs
बॉलीवुड न्यूज़: 'अल्फा' टीज़र के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा: शाहरुख, सलमान और शरवरी के फैंस ने खोला मोर्चा (11.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा चुनाव में यहां कांग्रेस ने कर दिया कमाल! 4 में से 3 सीटों पर जीती, BJP को मिली सिर्फ 1, पढ़ें विनर लिस्ट
राज्यसभा चुनाव में यहां कांग्रेस ने कर दिया कमाल! 4 में से 3 सीटों पर जीती, BJP को मिली सिर्फ 1, पढ़ें विनर लिस्ट
कॉमेडियन प्रणित मोरे के खिलाफ FIR! '370 बिरयानी' वाला आपत्तिजनक कंटेंट प्रमोट करने का आरोप
कॉमेडियन प्रणित मोरे के खिलाफ FIR! '370 बिरयानी' वाला आपत्तिजनक कंटेंट प्रमोट करने का आरोप
ईरान-अमेरिका के बीच पाकिस्तान ने नहीं, फिर किसने कराई पीस डील, कौन रख रहा नजर? फाइनल समझौते से जुड़ी बड़ी बातें
ईरान-अमेरिका के बीच पाकिस्तान ने नहीं, फिर किसने कराई पीस डील, कौन रख रहा नजर? फाइनल समझौते से जुड़ी बड़ी बातें
ICC Women's T-20 World Cup 2026: महिला टी20 विश्व कप में अब तक अधूरा रहा सपना, क्या 2026 में खत्म होगा टीम इंडिया का इंतजार?
महिला टी20 विश्व कप में अब तक अधूरा रहा सपना, क्या 2026 में खत्म होगा टीम इंडिया का इंतजार?
Peddi BO Day 8: 'पेद्दी' की कमाई को 8वें दिन लगा बड़ा झटका, लेकिन 7 करोड़ और कमाते ही कर देगी बड़ कमाल
'पेद्दी' की कमाई को 8वें दिन लगा बड़ा झटका, लेकिन 7 करोड़ और कमाते ही कर देगी बड़ कमाल
TMC Crisis Row: 'मुझे कूड़ेदान की तरह...', कल्याण बनर्जी देंगे ममता बनर्जी को 440 वोल्ट का झटका, दे दिया सिग्नल
'मुझे कूड़ेदान की तरह...', कल्याण बनर्जी देंगे ममता बनर्जी को 440 वोल्ट का झटका, दे दिया सिग्नल
China Road Sweeper Viral Video: चीन में 7 सेकंड में सड़क साफ करने वाली हाई-स्पीड मशीन का वीडियो वायरल, टेक्नोलॉजी देख हैरान हुए लोग 
चीन में 7 सेकंड में सड़क साफ करने वाली हाई-स्पीड मशीन का वीडियो वायरल, टेक्नोलॉजी देख हैरान हुए लोग 
Toothbrush Cleaning Tips : आपने अपना टूथब्रश कब से नहीं बदला? जानें कितने दिन में हो जाता है खराब?
आपने अपना टूथब्रश कब से नहीं बदला? जानें कितने दिन में हो जाता है खराब?
Embed widget