एक्सप्लोरर

Patna News: पटना के खुसरूपुर में किशोर की हत्या, शादी में गया था, सुबह मिली लाश, क्या है मामला?

Patna News in Hindi: खुसरूपुर के कटौना गांव की घटना है. हत्या की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है. मृतक की पहचान अंकित कुमार के रूप में की गई है.

पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोर की गला रेतकर हत्या कर दी गई है. शनिवार (25 अप्रैल, 2026) की सुबह उसका शव गांव के पास से ही खेत में मिला है. पूरा मामला खुसरूपुर थाना क्षेत्र के कटौना गांव का है. 

सुबह में ग्रामीणों ने शव को देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान अंकित कुमार के रूप में की गई है. वह फतुहा में किराए के मकान में रहता था. कटौना गांव में भी उसका घर है. बीते शुक्रवार की रात गांव में एक शादी समारोह था जिसमें अंकित आया था.

हत्या की जांच के लिए बनाई गई टीम

सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. मौके पर पहुंचे पटना ग्रामीण एसपी ने मीडिया को बताया कि कटौना गांव में अंकित कुमार की चाकू मारकर हत्या की गई है. हत्यारे की पहचान कर ली गई है. फतुहा एसडीपीओ-2 के नेतृत्व में जांच के लिए एक टीम बनाई गई है. जल्द अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें- Rohtas News: सासाराम में दीपू साह की गोली मारकर की हत्या, 6 महीने पहले जेल से आया था, हिरासत में 5 संदिग्ध

घटना के बारे में ग्रामीण एसपी ने बताया कि अंकित रात्रि में एक शादी समारोह में आया था जहां कुछ लोगों से विवाद हो गया था. इसी क्रम में यह हत्या की गई है.

दूसरी ओर अंकित के फूफा दुलार पासवान का कहना है कि वह (अंकित) अपने माता-पिता के साथ फतुहा में रहता था, लेकिन यहां (कटौना) भी घर है. हमेशा आता-जाता था. यहां जब आता था तो हमारे घर में ही रहता था. खाना खाता था. कल (शुक्रवार) एक शादी समारोह में आया था. वहां हम नहीं गए थे. रात्रि में क्या हुआ हम नहीं जानते हैं. सुबह हम लोगों को जानकारी मिली कि उसकी लाश मिली है. 

ग्रामीणों की मानें तो अंकित का किसी लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. लड़की के परिजन विरोध कर रहे थे. ग्रामीणों के अनुसार इसी के विवाद में हत्या की गई है. हालांकि इस मामले में अभी परिजन या पुलिस ने कुछ नहीं कहा है.

यह भी पढ़ें- CM बनते ही सम्राट चौधरी करने लगे नीतीश कुमार का अपमान? 'बपौती' कहने पर भड़की कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दीपक प्रकाश की कुर्सी पर संकट! सुप्रीम कोर्ट से नोटिस के बाद सियासत तेज, किसने क्या कहा?
दीपक प्रकाश की कुर्सी पर संकट! सुप्रीम कोर्ट से नोटिस के बाद सियासत तेज, किसने क्या कहा?
Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के तबादले पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'हमने तय…'
बिहार में शिक्षकों के तबादले पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'हमने तय…'
राबड़ी आवास अभी खाली नहीं करेगा लालू परिवार, सरकार को बताया ये कारण
राबड़ी आवास अभी खाली नहीं करेगा लालू परिवार, सरकार को बताया ये कारण
खान सर के बॉडीगार्ड्स को राहत नहीं, अभी और खानी होगी जेल की रोटी, 20 जून को अगली सुनवाई
खान सर के बॉडीगार्ड्स को राहत नहीं, अभी और खानी होगी जेल की रोटी, 20 जून को अगली सुनवाई
Advertisement

वीडियोज

Tum Dena Sath Mera:🥰Rakshit के सामने आई Aprajita, हाथ में चाय और केक लेकर दिया सरप्राइज #sbs
TMC News: TMC से NCPI की ओर रुख...आखिर क्यों बदल रहे हैं सांसदों के राजनीतिक रास्ते? समझिए |ABPLIVE
बॉलीवुड न्यूज़: गदर के 25 साल पूरे: जश्न में जुटे सितारे, अमीषा पटेल ने दिया 'गदर 3' का बड़ा हिंट! ( 16-06-26)
B-52 Bomber Crash: राख बना अमेरिकी सेना का सबसे खतरनाक B-52 बॉम्बर, 8 सैनिकों की मौत! |ABPLIVE
Plug in hybrid vs strong hybrid: Which is better? #phev #stronghybrid #autolive
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या ट्रंप के सामने PM मोदी उठाएंगे भारतीयों पर अटैक का मुद्दा? G-7 समिट से इतर हो सकती है मुलाकात
क्या ट्रंप के सामने PM मोदी उठाएंगे भारतीयों पर अटैक का मुद्दा? G-7 समिट से इतर हो सकती है मुलाकात
Exclusive: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय के ड्राइवर टिन्नू यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मेरा कोई मतलब ही नहीं
Exclusive: राम मंदिर मामले में टिन्नू यादव की पहली प्रतिक्रिया, खुद पर लगे आरोपों पर दिए जवाब
Fastest Ball in Cricket By Indian: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले 7 भारतीय गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले 7 भारतीय गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में दीपिका पादुकोण को रिप्लेस करेंगी आलिया भट्ट, शूटिंग भी की शुरू?
'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में दीपिका पादुकोण को रिप्लेस करेंगी आलिया भट्ट, शूटिंग भी की शुरू?
NEET री-टेस्ट से पहले सियासी घमासान, अन्नामलाई बोले- सुरक्षा नहीं, तनाव बढ़ा रही सरकार, बीजेपी ने भी दिया जवाब
NEET री-टेस्ट से पहले सियासी घमासान, अन्नामलाई बोले- सुरक्षा नहीं, तनाव बढ़ा रही सरकार, बीजेपी ने भी दिया जवाब
'रेप के बाद ब्लैकमेल, तुम मुसलमान बन गई हो...', एयरफोर्स ऑफिसर की पत्नी के साथ रूह कंपाने वाली दरिंदगी
'रेप के बाद ब्लैकमेल, तुम मुसलमान बन गई हो...', एयरफोर्स ऑफिसर की पत्नी के साथ रूह कंपाने वाली दरिंदगी
'नहीं हुआ कोई पेपर लीक, धर्मेंद्र प्रधान बधाई के पात्र', ये क्या बोल गए BJP नेता घनश्याम तिवाड़ी?
'नहीं हुआ कोई पेपर लीक, धर्मेंद्र प्रधान बधाई के पात्र', ये क्या बोल गए BJP नेता घनश्याम तिवाड़ी?
पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, 16 और 17 जून को चलेंगी 30 से ज्यादा परीक्षा स्पेशल ट्रेनें
पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, 16 और 17 जून को चलेंगी 30 से ज्यादा परीक्षा स्पेशल ट्रेनें
Embed widget