एक्सप्लोरर

Patna News: पटना में बहन के सामने उसके प्रेमी को पीटा, अस्पताल में युवक की मौत, दोस्त ने फोन कर बुलाया था

Murder in Love Affairs: घटना शनिवार देर शाम की है. रविवार की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो परिजन युवक को एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए जहां उसकी मौत हो गई.

पटना: राजधानी पटना में प्रेम प्रसंग में एक लड़के की इतनी पिटाई हुई कि उसकी मौत हो गई. घटना कंकड़बाग थाना क्षेत्र के शालीमार मोड़ के पास की है. युवक को उसकी प्रेमिका के भाई ने पिटाई की. घटना शनिवार देर शाम की है. रविवार की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो परिजन युवक को एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए जहां उसकी मौत हो गई. पूरा मामला पोस्टल पार्क के मुंशी भगत लेन का है. मृतक की पहचान छोटू कुमार (22 साल) के रूप में हुई है.

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं परिजनों ने लड़की के भाई चंदन और उसके दोस्त पर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने फोन करने वाले दोस्त विकास को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने प्रेमिका और उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की है. मुख्य आरोपी प्रेमिका का भाई चंदन अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

छोटू ने बताई पिटाई की बात

पूछताछ के दौरान छोटू की मां ने बताया कि उनके बेटे के दोस्त विकास ने फोन कर बुलाया था. वह पास में ही रहता है. उनका बेटा छोटू रात में घर आया तो वह खाना भी नहीं खाया. छोटू की भाभी ने खाना खाने के लिए पूछा तो उसने बताया कि उसके साथ इस तरह मारपीट हुई है. सुबह तक हालत बिगड़ने लगी. इसके बाद वे लोग उसे निजी अस्पताल लेकर गए. डॉक्टर ने बताया कि छाती, पेट और सिर में चोट है. इलाज के दौरान कुछ ही घंटे में रविवार को छोटू की मौत हो गई.

स्थानीय लोगों ने बताई पूरी घटना

स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटू, उसका दोस्त विकास और उसकी प्रेमिका तीनों एक साथ जा रहे थे. शालीमार मोड़ के पास प्रेमिका का भाई चंदन आ गया और छोटू के साथ लोहे की रॉड से मारपीट करने लगा. विकास पहले बीच-बचाव कर छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन बाद में वो भी चंदन का साथ देते हुए छोटू के साथ मारपीट करने लगा. प्रेमिका सब देखती रही. अंत में जब छोटू बेहोश हो गया तो चंदन अपनी बहन को लेकर चला गया और विकास भी वहां से निकल गया. कंकड़बाग थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज किया गया है. विकास को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. जल्द ही चंदन को भी गिरफ्तार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- बिहार में 4000 मठ-मंदिरों को भेजा गया नोटिस, तीन महीने के अंदर करना होगा ये काम, कानून मंत्री का निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar New CM Live: निशांत कुमार कल दोपहर 3 बजे लेंगे JDU की सदस्यता, मिल सकता है डिप्टी CM का पद
Live: निशांत कुमार कल दोपहर 3 बजे लेंगे JDU की सदस्यता, मिल सकता है डिप्टी CM का पद
JDU ने CM पद पर ठोका दावा, विधायक की मांग, 'निशांत कुमार को बनाया जाए मुख्यमंत्री'
JDU ने CM पद पर ठोका दावा, विधायक की मांग, 'निशांत कुमार को बनाया जाए मुख्यमंत्री'
'नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजना बिहार का अपमान, BJP उन्हें...', विपक्ष ने कर दी बड़ी मांग
'नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजना बिहार का अपमान, BJP उन्हें...', विपक्ष ने कर दी बड़ी मांग
CM नीतीश कुमार की बैठक, विधायकों से कहा, 'मैं राज्यसभा जा रहा हूं, आप लोगों को कोई...'
CM नीतीश कुमार की बैठक, विधायकों से कहा, 'मैं राज्यसभा जा रहा हूं, आपको दिक्कत नहीं होगी'

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने सालों तक बनाईं मिसाइल सिटी, अमेरिका और इजरायल का बनीं टारगेट, तेहरान ने अब बदली रणनीति
ईरान ने सालों तक बनाईं मिसाइल सिटी, अमेरिका और इजरायल का बनीं टारगेट, तेहरान ने अब बदली रणनीति
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
IND vs NZ: बारिश में धुला भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन? जानें ICC का नियम
बारिश में धुला भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन?
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
Vitamin Supplements: सावधान! सप्लीमेंट्स का गलत कॉम्बिनेशन खराब कर सकता है आपकी हेल्थ, जानें एक्सपर्ट की राय
सावधान! सप्लीमेंट्स का गलत कॉम्बिनेशन खराब कर सकता है आपकी हेल्थ, जानें एक्सपर्ट की राय
Islam Conversion India: भारत में हर साल कितने लोग छोड़ देते हैं इस्लाम? आंकड़े जान लेंगे तो नहीं कर पाएंगे यकीन
भारत में हर साल कितने लोग छोड़ देते हैं इस्लाम? आंकड़े जान लेंगे तो नहीं कर पाएंगे यकीन
Embed widget