एक्सप्लोरर

Bihar: 'पत्नी को आई चोट, मुझे बनाया बंधक', एम्स स्टाफ पर विधायक चेतन आनंद ने लगाए गंभीर आरोप

Bihar News: विधायक चेतन आनंद ने एम्स स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं. दावा किया कि पत्नी से धक्कामुक्की हुई और उन्हें जबरन रोक लिया गया. उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस में की है.

बिहार के शिवहर से जदयू विधायक चेतन आनंद ने पटना एम्स अस्पताल में अपने साथ और अपनी पत्नी के साथ हुए दुर्व्यवहार की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है. विधायक का कहना है कि बुधवार रात जब वे अपनी पत्नी के साथ अस्पताल में भर्ती एक समर्थक से मिलने गए थे, तब वहां के स्टाफ ने उनके साथ बदतमीजी की और उनकी पत्नी के साथ धक्कामुक्की भी की.

सुरक्षा गार्ड को लेकर शुरू हुआ विवाद

चेतन आनंद ने बताया कि वह अपनी पत्नी और सुरक्षा गार्ड के साथ एम्स पहुंचे थे, लेकिन अस्पताल के गेट पर गार्ड को अंदर जाने से रोका गया. इस पर उनकी पत्नी ने दखल दिया, लेकिन उसी दौरान कुछ अन्य कर्मचारी भी आ गए और उनकी पत्नी से बदसलूकी करने लगे.

विधायक बोले- मुझे बंधक बनाया गया

विधायक के मुताबिक, एम्स के कुछ कर्मचारियों ने उनकी पत्नी के साथ धक्का-मुक्की की, जिससे उनकी कलाई और पीठ पर चोट आ गई. चेतन आनंद ने यह भी दावा किया कि जब उन्होंने बीच-बचाव करना चाहा, तो कुछ समय के लिए उन्हें भी अंदर ‘बंधक’ बना लिया गया.

थाने में दर्ज कराई शिकायत

विधायक का कहना है कि घटना के बाद वे सीधे स्थानीय थाने पहुंचे और पूरे मामले की लिखित शिकायत दी. उनका आरोप है कि इस पूरे प्रकरण में अस्पताल स्टाफ ने पूरी मर्यादा लांघ दी और एक जनप्रतिनिधि के साथ भी दुर्व्यवहार किया.

एम्स प्रशासन ने भी दी शिकायत, जांच जारी

वहीं इस पूरे मामले में पटना सिटी (पश्चिम) के पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि एम्स प्रशासन और विधायक पक्ष दोनों से शिकायतें मिली हैं. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.

गौरतलब है कि चेतन आनंद पहले राजद में थे लेकिन अब जदयू में शामिल हो चुके हैं. उनकी मां लवली आनंद इस वक्त जदयू की सांसद हैं और शिवहर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget