निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर प्रदर्शन के समर्थन में तीखा बयान दिया. पप्पू यादव ने लिखा, “लाठी चले, गोली चले या गोला, रेल रोको, बस रोको या मेट्रो, ज्ञानेश को जाना होगा.” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि ज्यादा सख्ती दिखाई गई तो सरकार की कुर्सी पर खतरा हो सकता है.

Continues below advertisement

पप्पू यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मोदी जी लो चाहे कोई पैंतरा, ज्यादा कूदोगे तो होगी आपकी कुर्सी पर खतरा.” उनके बयान को CJP के प्रदर्शन और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग के समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है. उन्होंने विरोध-प्रदर्शन के दौरान संभावित सख्त कार्रवाई और आवाजाही पर पाबंदियों को लेकर सरकार पर राजनीतिक दबाव बनाया है.

यह भी पढ़ें- 'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप

Continues below advertisement

दिल्ली में CJP का प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है. आंदोलन के केंद्र में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और मतदाता सूची में संशोधन को लेकर उठाए जा रहे सवाल हैं. CJP और प्रदर्शन से जुड़े लोगों ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा मतदान के अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई है.

प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. पुलिस ने यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई इलाकों में पाबंदियां लगाई हैं. रिपोर्टों के मुताबिक, कई मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद किए गए हैं व दिल्ली आने वाली कई ट्रेनों को भी रद्द किया गया है. पुलिस का कहना है कि सुरक्षा और आम लोगों की आवाजाही के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है.

चुनावी प्रक्रिया को लेकर सियासी टकराव

मतदाता सूची में संशोधन को लेकर विपक्षी नेताओं की ओर से चुनाव आयोग पर सवाल उठाए जा रहे हैं. वहीं, चुनाव आयोग की प्रक्रिया और सरकार की भूमिका को लेकर राजनीतिक विवाद तेज है. पप्पू यादव की पोस्ट इसी टकराव के बीच सामने आई है. उनके बयान से साफ है कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों की मांगों के समर्थन में केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की है.

यह भी पढ़ें- बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'