जेडीयू में शामिल होने के बाद नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में सक्रिय हो गए हैं. बुधवार (11 मार्च, 2026) को वे पार्टी कार्यालय पहुंचे. यहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. उनके जेडीयू कार्यालय पहुंचने से माहौल उत्साहपूर्ण हो गया. यहां उन्होंने कुछ नेताओं के साथ बैठक की. बातचीत की.

Continues below advertisement

बाहर आने के बाद मीडिया से भी रूबरू हुए. पत्रकारों से निशांत ने कहा, "सारी पार्टी को एक परिवार के रूप में लेकर चलना चाहता हूं. हमारे कार्यकर्ता, जो भी सांसद हैं, सब एक सदस्य हैं. हम लोग साथ चलें और जनता की सेवा करें." इस दौरान उनसे सवाल किया गया के वे अपनी आगामी बिहार यात्रा को लेकर कुछ कहें. कब से जाने वाले हैं. इस पर उन्होंने कुछ नहीं कहा और चले गए.

निशांत को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

दूसरी ओर निशांत कुमार के जेडीयू में आने से और पार्टी कार्यालय पहुंचकर जिम्मेदारी संभालने से कार्यकर्ताओं में गजब का जोश दिख रहा है. जब निशांत कुमार पार्टी दफ्तर पहुंचे या फिर जाने लगे तो उनके नाम से जिंदाबाद का नारा लगता रहा. कार्यकर्ताओं ने तो यहां तक नारा लगाया कि 'बिहार का सीएम कैसा हो निशांत कुमार जैसा हो...', अब देखने वाली बात होगी कि निशांत कब तक बिहार यात्रा पर निकलते हैं और लोगों के बीच वे जाते हैं.

Continues below advertisement

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार पर लगा परिवारवाद का आरोप तो BJP सांसद ने कही बड़ी बात, 'कोई सवाल उठाता है तो…'

'कार्यकर्ताओं की समस्या समझ पाएंगे निशांत'

उधर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जेडीयू में शामिल होने पर जेडीयू नेता निहोरा यादव ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि निशांत कुमार हमारे साथ जुड़ गए हैं और उनके बिहार दौरे की भी योजना है. वे कार्यालय में भी समय बिताएंगे. समस्या यह थी कि कार्यकर्ताओं के छोटे से छोटे काम भी, जिन्हें मुख्यमंत्री सीधे तौर पर नहीं देख सकते, अनसुने रह जाते थे. अब निशांत के कार्यालय में आने से वे संगठन की समस्याओं के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की समस्याओं को भी समझ पाएंगे.

यह भी पढ़ें- निशांत कुमार की बिहार यात्रा को लेकर JDU के कद्दावर नेता का बड़ा बयान, 'लोगों से जितना…'