नालंदा जिले के नगरनौसा प्रखंड में डिग्री कॉलेज की शिफ्टिंग की मांग को लेकर गुरुवार (18 जून) को सड़क जाम की गई है.  इस मामले में पुलिस ने कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है. इधर गिरफ्तारी से बौखलाए असमाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया है, जिसके बाद पुलिस की तरफ से भी पत्थरबाजी की गई है.

Continues below advertisement

घटना का वीडियो सामने आया है. फिलहाल घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. बता दें की नगरनौसा में डिग्री कॉलेज को दूसरे जगह स्थान्तरित करने की मांग को लेकर यह घटना हुई है.

Continues below advertisement

छात्रों और संगठनों ने किया रोड जाम

कॉलेज की शिफ्टिंग की मांग को लेकर छात्रों और संगठनों ने सड़क जाम किया. इस प्रदर्शन ने अब हिंसक रूप ले लिया है. इस प्रदर्शन को लेकर पुलिस पहले से ही मुस्तैदी से तैनात थी. पुलिस ने इस बीच विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों को हिरासत में लिया. जिसके बाद अन्यों छात्र नाराज होकर उग्र हो गए. इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के ऊपर पथराव करना शुरू कर दिया. 

'अगर ऐसा नहीं होता है तो हम...', खान सर के खिलाफ FIR दर्ज न होने पर रोशन आनंद का बड़ा बयान

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठीचार्ज किया. पुलिस और प्रदर्शनकारियों की तरफ से जमकर पत्थरबाजी भी की गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है. प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है. 

इलाके में पुलिस बल तैनात

घटना के बाद तनाव को देखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है. साथ प्रशासन ने स्थिति को काबू कर लिया है. पुलिस अब उपद्रवियों की पहचान करने में जुट गई है. साथ ही इलाके में प्रेट्रोलिंग भी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि उपद्रवियों की पहचान कर विधिक कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि कॉलेज को लेकर छात्र और स्थानीय लोग दो धड़ों में बंटे हुए हैं. एक पक्ष कॉलेज को प्रखंड मुख्यालय में रहने देना चाहता है जबकि दूसरा पक्ष इसको शिफ्ट करने की मांग पर अड़ा हुआ है. इस विरोध की चिंगारी काफी लंबे समय से सुलग रही थी.

'अपनी सुरक्षा अपने घर ले जाएं, हमें जरूरत नहीं', लालू यादव के बाद नीतीश कुमार पर भड़के तेज प्रताप यादव