एक्सप्लोरर

जुआ खेलने का लती बेटा निकला मां-बाप का हत्यारा, उसके इस करतूत की वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Nalanda Double Murder Case: नालंदा पुलिस का दावा है कि डबल मर्डर के आरोपी बेटे ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. वह जुआ खेलने का आदी था. इसके लिए मां-पिता ने अलग से पैसा देने से इनकार कर दिया था. 

Nalanda Double Murder News: बिहार के नालंदा जिला पुलस ने मंगलवार (10 दिसंबर 2024) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डबल मर्डर के एक मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है. नालंदा पुलिस ने दावा किया है कि मेडिकल का छात्र बिपिन कुमार ही अपने माता-पिता का हत्यारा है. जुआ खेलने के आदी बिपिन को जब उसके अभिभावकों ने जब उसके पैसों की गलत मांग को पूरा नहीं किया तो, उसने खौफनाक वारदात को अंजाम देने का फैसला लिया.

दरअसल, नालंदा पुलिस ने जांच के बाद बताया है कि हाल ही में एक पति और पत्नी की पहले हत्या और उसके बाद शव को आग लगाने की घटना ने नालंदा ही नहीं पूरे बिहार को सकते में डाल दिया था. पुलिस का दावा है कि माता-पिता की क्रूर तरीके से हत्या करने का आरोपी उसका बेटा ही है. पुलिस ने जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है. 

यह घटना नालंदा जिले के छबिलापुर थाना इलाके के दोगी गांव की है. नालंदा पुलिस को दोगी गांव के एक घर में दंपती की जली हुई लाश मिली थी. सिर और हाथ का कुछ हिस्सा छोड़कर बॉडी का बाकी हिस्सा जल हुआ था. इस घटना की सूचना खुद मृतक के बेटे ने पुलिस को दी थी. 

पुलिस को बेटी के बयान पर हुआ शक 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटना को लेकर पुत्री से पूछताछ की तो उसने अज्ञात बदमाशों पर घटना को अंजाम देने की बात बताई थी. मगर पुलिस को बेटी के बयान पर शक था. बेटी से पूछताछ के बाद पुलिस मामला दर्ज कर टेक्निकल एविडेंस के आधार पर जांच में जुटी थी. मृतकों की पहचान दोगी गांव निवासी विजय प्रसाद और उनकी पत्नी कांति देवी के रूप में हुई. 

जुए के लिए पैसे नहीं दिए तो कर दी हत्या

जांच के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि पति-पत्नी की हत्या का आरेपी उसक बेटा ही है. आरोपी बिपिन कुमार मां-बाप का इकलौता बेटा है. मां-बाप का हत्यारा पुत्र विपिन कुमार मेडिकल यानी बी. फार्मा का छात्र है. मगर इसे मोबाइल गेम और जुआ खेलने का बड़ा चस्का था. 

वह इस खेल के लिए लगातार अपने माता-पिता से पैसे की मांग करता था. मगर माता पिता नहीं देते थे और इस खेल से दूर रहने की बात किया करते थे. राजगीर डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि 18 नवंबर की सुबह अपने माता-पिता की हत्या घर में ही करने के बाद विपिन ने शवों को जला दिया था. 

आरोपी ने सख्ती से पूछताछ के बाद अपना गुनाह कबूल कर लिया. हत्या करने के मकसद यह था कि बिपिन जुआ-सट्टा में लाखों रुपए हार गया था. विपिन अपने माता-पिता से पढ़ाई के नाम पर पैसे मांगता था और जुआ-सट्टा में हार जाता था. विपिन की इस हरकत से माता-पिता हमेशा विरोध करते थे. इसके बावजूद आरोपी ग्रामीणों से करीब तीन लाख रुपए उधार लिए और जुए में हार गया. माता-पिता से पैसा मांगता था जिसको लेकर हमेशा लड़ाई होती थी. पैसा न मिलने से नाराज बिपिन ने अपने मां-बाप की पहले हत्या की और फिर दोनों के शव को जला दिया.

लालू यादव के बयान पर सांसद शांभवी चौधरी खूब बोलीं, कहा- 'बिहार की बेटी होने के नाते...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना निकाय चुनाव: 'पंजे' ने दिखाया दम, BRS की कार हुई पंचर, जानें कहां-किसने लहराया परचम?
तेलंगाना निकाय चुनाव: 'पंजे' ने दिखाया दम, BRS की कार हुई पंचर, जानें कहां-किसने लहराया परचम?
मालेगांव की डिप्टी मेयर के दफ्तर में टीपू सुल्तान की तस्वीर, भड़की शिंदे की शिवसेना
मालेगांव की डिप्टी मेयर के दफ्तर में टीपू सुल्तान की तस्वीर, भड़की शिंदे की शिवसेना
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर क्यों गुस्साए सूर्यकुमार यादव?
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, क्यों गुस्साए सूर्या?

वीडियोज

Janhit: Shankaracharya Avimukteshwaranand पर Yogi ने आज फिर उठाए सवाल! | Prayagraj
किम जोंग उन की बेटी..बनेगी नॉर्थ कोरिया की 'बेबी तानाशाह' ? | Janhit | ABP News
UP Police Fake Encounter Case: 'हाफ एनकाउंटर' का सच..जज के सामने कैदी ने खोल दी यूपी पुलिस की पोल!
Crime News : दिल्ली में ह़ॉरर कांड की LIVE पिक्चर | Sansani
Patna Neet Student Death: छात्रा छत से गिर गई या गिरा दी गई? परिजनों का गंभीर आरोप! | Bihar News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना निकाय चुनाव: 'पंजे' ने दिखाया दम, BRS की कार हुई पंचर, जानें कहां-किसने लहराया परचम?
तेलंगाना निकाय चुनाव: 'पंजे' ने दिखाया दम, BRS की कार हुई पंचर, जानें कहां-किसने लहराया परचम?
मालेगांव की डिप्टी मेयर के दफ्तर में टीपू सुल्तान की तस्वीर, भड़की शिंदे की शिवसेना
मालेगांव की डिप्टी मेयर के दफ्तर में टीपू सुल्तान की तस्वीर, भड़की शिंदे की शिवसेना
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर क्यों गुस्साए सूर्यकुमार यादव?
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, क्यों गुस्साए सूर्या?
Box Office Update: 'ओ रोमियो' कर रही है धमाकेदार कमाई, Border का कलेक्शन घटा, Shahid Kapoor की फिल्म से Sunny Deol का बड़ा नुकसान
'बॉर्डर 2' की कमाई लाखों में सिमटी, ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, रात 10 बजे तक का कलेक्शन जानें
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल
जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल
क्या दुनिया के सारे देश एक होकर भी नहीं कर सकते अमेरिका का मुकाबला, कितना ताकतवर है US?
क्या दुनिया के सारे देश एक होकर भी नहीं कर सकते अमेरिका का मुकाबला, कितना ताकतवर है US?
Embed widget