एमएलसी चुनाव में सारण शिक्षक सीट से निर्दलीय जीतने वाले बीजेपी के बागी राहुल राज से गुरुवार (05 नवंबर, 2026) को एबीपी न्यूज़ ने बात की. राहुल राज के कथित रूप से बीजेपी में शामिल होने को लेकर सियासी गलियारे में हलचल है. उनकी सदस्यता रद्द करने के लिए विपक्ष के नेताओं ने विधान परिषद के कार्यकारी सभापति से शिकायत की है. अब राहुल राज ने खुलकर काफी कुछ कहा है.

Continues below advertisement

डॉ. राहुल राज ने कहा, "मुख्यमंत्री से मिलना क्या गुनाह है? जिन वादों को लेकर मैं चुनाव में गया उसे आप भी जानते हैं… समस्त मेरे गुरुजन भी जानते हैं कि बिना  सरकार का सानिध्य प्राप्त किए इसे पूरा नहीं किया जा सकता है."

मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए राहुल राज ने कहा कि उन्होंने 20 मिनट का समय दिया. हमने एक-एक करके मागों को उनके सामने रखा. उन्होंने भरोसा दिया कि सारी मांगों को पूरा करने का काम करेंगे.

Continues below advertisement

बातचीत में उन्होंने यह भी कहा कि क्या किसी दल के लोग, सीपीआई के लोग, आरजेडी के लोग, मुख्यमंत्री से नहीं मिल सकते हैं? क्या निर्दलीय कोई एमएलसी नहीं मिल सकता है? 

यह भी पढ़ें- मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो

'…तो मैंने समर्थन देने का काम किया'

विपक्ष के लोग लगातार सदस्यता रद्द करने की मांग कर रहे हैं. आपके और बंशीधर बृजवासी दोनों के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा है और आप लोगों के हाथ में पर्चा भी दिख रहा था. इस पर कहा कि हम लोग अज्ञानी लोग थोड़ी बैठे हैं. मैं जिस विचार, परिवार, से विगत 15 साल से जुड़ा हुआ हूं वो जगजाहिर है. जब मैंने देखा कि शिक्षकों की मांग बिना सरकार को समर्थन दिए संभव नही हैं तो मैंने समर्थन देने का काम किया.

जेडीयू नाराज है. इस पर कहा कि मैं तो बार-बार कह रहा हूं डंके की चोट पर कि शिक्षकों की मांगों को पूरा करने के लिए चाहे एनडीए को समर्थन देना पड़े चाहे मुख्यमंत्री से या शिक्षा मंत्री से बार-बार मिलना पड़े, मैं मिलता रहूंगा. शिक्षकों की मांगों को उठाता रहूंगा.

यह भी पढ़ें- मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर