राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से आज बुधवार को बिहार सरकार के खिलाफ राजभवन मार्च निकाला गया. इस दौरान पाटलीपुत्र से राजद सांसद मीसा भारती ने छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों के साथ हुए अन्याय पर चुप है और युवाओं की आवाज दबाने का काम कर रही है.

Continues below advertisement

मीसा भारती ने कहा कि छात्रों के प्रदर्शन को हुए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन सरकार अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में बिहार सरकार की ओर से दिए गए बयान का हवाला देते हुए AK-47 के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाए.

यह भी पढ़ें- न गैस, न बिजली... 10 मिनट में बनेगी गर्म चाय-कॉफी! औरंगाबाद के छात्र का कमाल

Continues below advertisement

‘छात्रों के साथ अन्याय, सरकार नहीं जागी’

राजद सांसद ने कहा कि छात्रों के साथ हुए कथित अन्याय को 20-25 दिन बीत चुके हैं, लेकिन बिहार सरकार अब भी इस मामले में गंभीर नहीं दिख रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई, लेकिन उनकी समस्याओं को सुनने के लिए सरकार तैयार नहीं है.

AK-47 इस्तेमाल पर सरकार से मांगा जवाब

मीसा भारती ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में बिहार सरकार ने माना कि AK-47 का इस्तेमाल हुआ था. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर प्रदर्शन स्थल पर इतना बड़ा हथियार पहुंचा कैसे? उन्होंने कहा कि अगर डीएम और एसपी ने इसकी अनुमति दी थी तो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए थी. उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने की मांग की.

राजभवन मार्च में सरकार पर बरसीं मीसा भारती

राजद के इस मार्च में पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. मार्च के दौरान नेताओं ने छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई और सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की. मीसा भारती ने बिहार सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का आरोप लगाया और कहा कि युवाओं की आवाज को अनदेखा नहीं किया जा सकता.

‘युवाओं के भविष्य की हत्या कर रही सरकार’

मीसा भारती ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार आम लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है. उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार संवेदनशील नहीं है. उन्होंने दावा किया कि राजद छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगा. वहीं, सरकार की ओर से इस मामले पर प्रतिक्रिया का इंतजार है.

यह भी पढ़ें- बिहार: MDM में नमक की जगह डाला डिटर्जेंट पाउडर? छात्रों की तबीयत बिगड़ी