एक्सप्लोरर

आरा के मिंटू पासवान SIR में मृत घोषित, जिंदा होने का सबूत देने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे

एसआईआर पर सुनवाई के दौरान मिंटू पासवान सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि वोटर लिस्ट रिवीजन के दौरान बीएलओ ने उन्हें मरा हुआ बता कर मतदाता सूची से उनका नाम काट दिया.

बिहार में चुनाव से पहले विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण का काम चल रहा है, लेकिन इसकी टाइमिंग को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतने कम समय में एसआईआर क्यों कराया जा रहा है? विशेष पुनरीक्षण के पहले चरण के बाद 65 लाख लोगों के नाम काट दिए गए, जिसमें 22 लाख मृतक मतदाता हैं, दुर्भाग्य से भोजपुर के आरा निवासी मिंटू पासवान का नाम भी इन 22 लाख मृतकों में शामिल हो गया. मिंटू पासवान मरे नहीं बल्कि जिंदा हैं. 

सुप्रीम कोर्ट में खुद को जिंदा साबित करने पहुंचे 

अब मिंटू पासवान की परेशानी को आप समझ सकते हैं, वो बीएलओ के चक्कर काट रहे हैं, कह रहे हैं, "नाम तो काट दिया गया, लेकिन अब जिंदा साबित करने के लिए मुझे कई तरह के कागजात दिखाने पड़ रहे हैं. बहुत दिक्कत हो रही है."

एसआईआर पर सुनवाई के दौरान मंगलवार को मिंटू पासवान सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचे थे, जहां उन्होंने बताया है कि वोटर लिस्ट रिवीजन के दौरान बीएलओ ने उन्हें मरा हुआ बता कर मतदाता सूची से उनका नाम काट दिया है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट पहुंचने वाले ये अकेले व्यक्ति नहीं थे, इनकी तरह बिहार के 17-18 लोग खुद को ज़िंदा साबित करने वहां पहुंचे थे. 

बता दें कि बिहार में कराए गए मतदाता पुनरीक्षण की प्रक्रिया पर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है. विपक्ष मतदाता पुनरीक्षण में कई तरह की गड़बड़ियों का दावा कर रहा है और ये मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में है, जहां सुनवाई के दौरान समाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने दो जिंदा लोगों को जज के सामने पेश किया, जिसमें एक मिंटू पासवान भी थे. मिंटू ने बताया कि कैसे बिना ठीक से पता लगाए उनका नाम काटा गया. 

आरा विधानसभा के शहरी मतदाता हैं मिंटू पासवान

मिंटू पासवान भोजपुर जिले में आरा विधानसभा के शहरी मतदाता हैं. पिता उदय पासवान हैं, उनकी उम्र 41 वर्ष है. इन्हें मृत घोषित कर मसौदा सूची से नाम हटा दिया गया. इनका पुराना एपिक नंबर 0701235 है. ये आरा नगर निगम के वार्ड नंबर एक सिंगही कला के मतदान केंद्र संख्या 92 (पुराना) और 100 (नया) के मतदाता रहे हैं. अब मिंटू इस बात से चिंतित हैं कि उनका नाम दोबारा चढ़ पाएगा या नहीं. हालांकि चुनाव आयोग ने ये साफ कहा है कि किसी भी सही मतदाता को वोटर लिस्ट से वंचित नहीं किया जाएगा. 

ये भी पढे़ं: Bihar SIR: बिहार में SIR के तहत 454 दावों-आपत्तियों का निपटारा, नए वोटर्स जोड़ने की प्रक्रिया भी जारी

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में इमारत गिरने पर मनोज झा की दो टूक, 'मुझे पता था कि…'
दिल्ली में इमारत गिरने पर मनोज झा की दो टूक, 'मुझे पता था कि…'
बिहार बाढ़: तेजस्वी यादव ने PM मोदी को लिखा पत्र, कर डाली ये 7 मांगें
बिहार बाढ़: तेजस्वी यादव ने PM मोदी को लिखा पत्र, कर डाली ये 7 मांगें
अनंत सिंह और नीरज कुमार आमने-सामने बैठे, क्या हुई बात? जानें
अनंत सिंह और नीरज कुमार आमने-सामने बैठे, क्या हुई बात? जानें
बिहार बाढ़: मंत्री का बड़ा दावा- 97 गेट खुलने से टली भयावह त्रासदी
बिहार बाढ़: मंत्री का बड़ा दावा- 97 गेट खुलने से टली भयावह त्रासदी

वीडियोज

Delhi Building Collapse: इमारत हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा ! | Breaking News
Chitra Tripathi: हादसा नहीं, हत्या है! | Delhi Building Collapse | Satya Niketan | Delhi | CM Rekha
Delhi Building Collapse: Satya Niketan हादसे के बाद देखिए दिल्ली के अन्य PG की हालत! | Ground Report
Saharanpur Masjid Bulldozer Action: सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री | UP | CM Yogi |Breaking
Moti Bagh Building Collapse | Breaking News: दिल्ली हॅास्टल रेंट एग्रीमेंट आया सामने। Delhi News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
अनंत सिंह और नीरज कुमार आमने-सामने बैठे, क्या हुई बात? जानें
अनंत सिंह और नीरज कुमार आमने-सामने बैठे, क्या हुई बात? जानें
'मिर्जापुर द मूवी' बनी बॉलीवुड की 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी बॉलीवुड की 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
ईशान किशन की सेहत पर गर्लफ्रेंड ने जताई चिंता, 'चेन्नई की झुलसा देने वाली गर्मी...'
ईशान किशन की सेहत पर गर्लफ्रेंड ने जताई चिंता, 'चेन्नई की झुलसा देने वाली गर्मी...'
BHU के 48%, AMU के 47% छात्रों को हॉस्टल नसीब, लेकिन DU का क्यों इतना बुरा हाल
BHU के 48%, AMU के 47% छात्रों को हॉस्टल नसीब, लेकिन DU का क्यों इतना बुरा हाल
मलबे में जिंदगियां और अरमान..., सत्य निकेतन हादसे को लेकर राहुल का हमला
मलबे में जिंदगियां और अरमान..., सत्य निकेतन हादसे को लेकर राहुल का हमला
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
Embed widget