बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में वर्तमान नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के आवास को लेकर सियासत गर्म है. लालू यादव परिवार का मुख्य केंद्र रहे सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड को 15 दिन में खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है. हालांकि, लालू परिवार ऐसा करने के मूड में नहीं लग रहा. वहीं, RJD समेत अन्य विपक्षी दल भी इस अल्टीमेटम को लेकर सम्राट चौधरी सरकार पर हमलावर हैं. इस बीच बिहार के मंत्री जमा खान का बड़ा बयान आया है. 

Continues below advertisement

जमा खान का कहना है, "मुझे बहुत जानकारी नहीं है. बस यह जानता हूं कि जो कानून कहता है वह करना चाहिए. हर चीज की एक कानूनी प्रक्रिया होती है. यह जरूर कहूंगा कि कानून के दायरे में रहकर काम होना चाहिए. अगर कानून कहता है कि घर खाली करना है तो कर देना चाहिए.'

यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी की TMC पर BJP के मंत्री का बड़ा बयान, 'भविष्य में राजनीति करनी है तो…'

Continues below advertisement

विपक्ष ने यह आरोप भी लगाया था कि नीतीश कुमार की सरकार के समय ऐसा नहीं होता था, जो अब हो रहा है. इसके जवाब में जमा खान ने कहा, "अगर कानूनी प्रक्रिया है तो किसी की भी सरकार हो, नियम तो मानने ही पड़ेंगे."

इससे पहले तेज प्रताप यादव ने मां राबड़ी देवी को मिले अल्टीमेटम पर नाराजगी व्यक्त की थी और कहा था कि पहले नीतीश कुमार को अपना आवास छोड़ना चाहिए, जो उन्हें मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान मिला था. अगर नियमों की ही बात है तो पहले नीतीश कुमार को यह कदम उठाना चाहिए. उसके बाद राबड़ी देवी अपना आवास छोड़ेंगी. तेज प्रताप यादव ने राबड़ी देवी को मिले अल्टीमेटम को 'दोहरा मापदंड' करार दिया था.

यह भी पढ़ें: NEET पेपर लीक पर चर्चा से AAP सांसद संजय सिंह को ADM ने रोका तो भड़की RJD, 'आखिर सरकार को…'