केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच जारी विवाद पर बड़ा बयान दिया है. सोमवार (05 अक्टूबर, 2026) को पटना एयरपोर्ट पर वे मीडिया से बात कर रहे थे. ललन सिंह ने कहा कि अब कोई क्रिया होगी तो प्रतिक्रिया तो होगी. ताली एक हाथ से तो नहीं बजती है. दोनों हाथ से बजती है. दोनों हाथों को सटाना पड़ता है. जब उनके (अनंत सिंह) खिलाफ प्रचार हो रहा था तो उस समय पार्टी को कार्रवाई करनी चाहिए थी. उस समय पार्टी को पहल करनी चाहिए थी. प्रदेश की पार्टी से चूक हुई. उस समय उन्होंने पहल नहीं की.
ललन सिंह ने कहा, "...मैंने आज अनंत सिंह से बात की है और उनके भी कुछ मुद्दे हैं और शिकायते हैं. उनका ये कहना है कि जब सरकार पर अविश्वास प्रस्ताव आया था उस समय JDU के कई नेताओं ने उनसे आग्रह किया था और उन्होंने सरकार का समर्थन किया था उन्होंने इसलिए समर्थन किया था क्योंकि वो नीतीश जी का सम्मान करते हैं तो उन्हें लगा नीतीश जी की सरकार जानी नहीं चाहिए इसलिए उन्होंने समर्थन किया…"
ललन सिंह ने आगे कहा, "जब अनत सिंह नीतीश कुमार से मिलने गए तो नीतीश जी ने उनसे कहा कि आप ही मोकामा विधानसभा से चुनाव लड़िए, फिर वह चुनाव लड़े और जब वह चुनाव लड़े तो उनके चुनाव में भी कई तरह की बातें होने लगीं…"
यह भी पढ़ें- MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की टेंशन बढ़ी, 3 विधायक NDA के खिलाफ
'मैंने एक-एक शिकायत रख दी…'
ललन सिंह ने कहा कि एमएलसी चुनाव को लेकर आज एक बैठक बुलाई गई थी. उस बैठक में मैं भी गया था और जो उम्मीदवार (नीरज कुमार) थे वो भी थे. उनके सामने मैंने एक-एक शिकायत पार्टी के सामने रख दी. अनंत सिंह ने कहा कि जो व्यक्ति मेरे लिए वोट नहीं मांगा उसके लिए हमसे वोट मांगना संभव नहीं है. हम वोट नहीं मांग सकते क्योंकि मेरे चुनाव में मैं भी पार्टी का उम्मीदवार था. जब मेरी उम्मीदवारी के विरोध में लोग थे तो पार्टी का अनुशासन खत्म हो गया? इसलिए हम उनके लिए वोट नहीं मांगेंगे.
ललन सिंह ने कहा, "मैंने फिर भी आग्रह किया है कि आप (अनंत सिंह) कोई सर्वाजनिक बयान अब नहीं देंगे… जिस पर वो सहमत हुए हैं. उन्होंने कहा कि हम पार्टी के साथ थे, पार्टी के साथ हैं और रहेंगे.
यह भी पढ़ें- ललन सिंह से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, 'अनंत' विवाद में लेंगे बड़ा फैसला?
