एक्सप्लोरर

गोपालगंज में अगवा किसान को मार डाला, 11 दिनों के बाद गंडक के किनारे से मिली लाश

14 जुलाई को डोमा मुसहर के साथ काम करने वाले शिव बैठा समेत अन्य लोगों ने कर लिया था अपहरण.परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी शिकायत, एक आरोपित को पहले ही गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल.

गोपालगंजः जादोपुर थाने के विशुनपुर गांव से अगवा किसान की हत्या कर दी गई. 11 दिनों के बाद जाकर उसके शव को विशंभरपुर थाने के मटिहनिया गांव में गंडक नदी के किनारे से बरामद किया गया है. पुलिस ने हत्या के बाद नदी में शव फेंके जाने की आशंका जताई है. फिलहाल इस मामले में एक नामजद आरोपित शिव बैठा जेल में है. सोमवार की सुबह पुलिस ने शव को बरामद करने के बाद सदर अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया उसके बाद परिजनों को दाह संस्कार के लिए सौंप दिया.

परिजनों के अनुसार मृतक डोमा मुसहर की निर्मम तरीके से हत्या की गई है. जिस हाथ में गोदन था, उस हाथ को अपराधियों ने काट दिया था, ताकि शव मिलने के बाद भी मृतक की पहचान न हो सके. पुलिस की जांच के मुताबिक घटना के दिन ही किसान की हत्या कर दी गई थी. जादोपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि हत्या के मामले की जांच चल रही है. एक आरोपित जेल जा चुका है, अन्य कितने लोग वारदात में शामिल थे, इसकी जांच चल रही है.

क्या है पूरा मामला

जादोपुर थाने के विशुनपुर गांव के ढेली मुसहर के 45 वर्षीय पुत्र डोमा मुसहर को 14 जुलाई को उनके साथ काम करने वाले शिव बैठा समेत अन्य लोगों ने बुलाकर अपहरण किया. परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई. पुलिस ने छानबीन शुरू की तो मृतक डोमा मुसहर का साइकिल शिव बैठा के घर से मिला. इस मामले में शिव बैठा को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान बार-बार शिव बैठा बयान बदल रहा था. पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया. इस बीच रविवार की देर शाम नदी के किनारे उसका शव मिला.

डोमा मुसहर का परिवार बेहद गरीब है. इकलौता खेत में मजदूरी कर कमानेवाला परिवार का सदस्य था. हत्या के बाद पूरा परिवार बिखर गया. दाह संस्कार के लिए भी पैसे नहीं थे. गांव के पूर्व सरपंच गुड्डू कुमार श्रीवास्तव ने दाह संस्कार के लिए आर्थिक मदद की. आसपास के लोगों ने भी पीड़ित परिवार को सरकार से मुआवजा देने की मांग की.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Crime: भोजपुर में प्रॉपर्टी डीलर की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर निर्मम हत्या, शरीर पर मिले जलने के निशान

बिहारः पानी में मिला मां-बेटे का शव, दोनों के लापता होने के बाद थाने तक को नहीं दी गई थी सूचना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश

वीडियोज

Sansani:वीडियो में कैद एक 'मुर्दे' का दर्द | Crime News
DGCA ने Indigo पर 22.20 करोड़ का लगाया जुर्माना, CEO-COO को भी दी गई चेतावनी
Owaisi ने Maharashtra में कैसे कर दिया बड़ा 'खेला'?
Maharashtra में फिर 'ढाई-ढाई' साल वाला मेयर फार्मूला होगा लागू?
Sandeep Chaudhary: 89 सीटों के चक्रव्यूह में कैसे निकलेंगे Eknath Shinde? | Mumbai New Mayor | BMC

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
रायपुर में मेडिकल खरीद घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, एक बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार
रायपुर में मेडिकल खरीद घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, एक बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है, वीडियो वायरल
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
Embed widget