एक्सप्लोरर

कटिहार: बोरे बेचने वाले टीचर के समर्थन में उतरा शिक्षक संघ, निलंबन वापस लेने की कर रहे मांग

शिक्षक संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि हम सरकार की किसी भी नीति और आदेश के खिलाफ नहीं है. सरकार के आदेश पर ही हमारे जिलाध्यक्ष तमीजउद्दीन ने बोरे बेचे, लेकिन उन्हें निलंबित कर दिया गया.

कटिहार: बिहार के कटिहार जिले में बीते दिनों सरकारी स्कूल के शिक्षक के बाजार में मिड डे मील के खाद्यान के खाली बोरे बेचने का वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो वायरल होने के बाद कदवा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक तमीजउद्दीन पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया था. हालांकि, शिक्षक के निलंबन के बाद शिक्षक संघ के सदस्य सरकार और विभाग से उनके निलंबन को वापस लेने की मांग कर रहे हैं.

कोर्ट जाने की कही बात

वहीं, संघ के सदस्य शिक्षक तमीजउद्दीन द्वारा बोरा बेचने के कार्य को सही ठहराते हुए सरकार और शिक्षा विभाग के निर्देश का पालन करने की बात कह रहे हैं. विभागीय आदेश के विरोध में कटिहार जिला मुख्यालय के प्रखंड से लेकर सभी प्रखंडों में प्राथमिक शिक्षकों द्वारा सरकार और विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया गया है. शिक्षकों का मांग है कि यथाशीघ्र शिक्षक मो. तमीजउद्दीन का निलंबन वापस लिया जाय. अन्यथा न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा.

इस बाबत शिक्षक संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि हम सरकार की किसी भी नीति और आदेश के खिलाफ नहीं है. सरकार के आदेश पर ही हमारे जिलाध्यक्ष तमीजउद्दीन ने बोरे बेचे, लेकिन अलोकतांत्रिक तरीके से उन्हें निलंबित कर दिया गया. मामले में स्पष्टीकरण देने से पहले ही उन्हें सस्पेंड कर दिया गया. ये बिल्कुल गलत है. ऐसे में विभाग जल्द से जल्द आदेश को वापस ले और तमीजउद्दीन को ड्यूटी पर लौटने का आदेश दे.

बोरे बेच कर जमा करने थे पैसे 

दरअसल, विभाग का आदेश था कि वर्ष 2014-15 और 2015-16 के एमडीएम खाद्यान के जो भी खाली बोरे हैं, उन्हें 10 रुपया प्रति बोरा के दर से बेचकर उक्त राशि को मध्यान भोजन के सरकारी रोकड़ में जमा करना है. इसकी जिम्मेवारी स्कूल के प्रधानाचार्य को दी गई थी. इसी आदेश का पालन करने के लिए शिक्षक तमीजउद्दीन फटे पुराने बोरे का बंडल माथे पर लेकर उसे बेचने निकल गए. बोरे तो नहीं बिके पर शिक्षक को इस कार्य का खामियाजा भुगतना पड़ गया. विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया है.

यह भी पढ़ें -

नीतीश कुमार के समर्थन में उतरे मंत्री सुमित सिंह, कहा- जातीय जनगणना की मांग सही, मैं मुख्यमंत्री के साथ


बिहार: सृजन घोटाला में CBI की बड़ी कार्रवाई, BJP नेता समेत तीन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महिला आरक्षण बिल पर आपत्ति नहीं, हम चाह रहे…', कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन का बड़ा बयान
'महिला आरक्षण बिल पर आपत्ति नहीं, हम चाह रहे…', कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन का बड़ा बयान
Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल पर RJD की प्रतिक्रिया, पार्टी नेता ने कहा- 'सरकार की…'
महिला आरक्षण बिल पर RJD की प्रतिक्रिया, 'सरकार की मंशा गलत, नीयत में खोट'
महिला आरक्षण विधेयक पर गरमाई सियासत, लालू यादव की बेटी मीसा भारती बोलीं- 'हमने कभी भी विरोध...'
महिला आरक्षण विधेयक पर गरमाई सियासत, लालू यादव की बेटी मीसा भारती बोलीं- 'हमने कभी भी विरोध...'
सम्राट चौधरी के CM बनने से बिहार BJP में होगी फूट? कांग्रेस का दावा, 'एक अज्ञात कमांडर…'
सम्राट चौधरी के CM बनने से बिहार BJP में होगी फूट? कांग्रेस का दावा, 'एक अज्ञात कमांडर…'

वीडियोज

नासिक के कॉर्पोरेट 'किले' के शैतान !
युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी
Sandeep Chaudhary: युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी | Iran US Conflict | Trump
US Iran Ceasefire : Trump के तेवर नरम पड़ने के पीछे क्या है बड़ी वजह? | Strait Of Hormuz | China
Chitra Tripathi : Iran-US...सीजफायर बढ़ने से किसे फायदा?| Hormuz Clash | Netanyahu | Trump | China

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Women’s Reservation Bill: अखिलेश और धर्मेंद्र यादव को अमित शाह का संसद में तगड़ा जवाब, बोले- 'समाजवादी पार्टी की चले तो...'
अखिलेश और धर्मेंद्र यादव को अमित शाह का संसद में तगड़ा जवाब, बोले- 'समाजवादी पार्टी की चले तो...'
'महिला आरक्षण बिल पर आपत्ति नहीं, हम चाह रहे…', कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन का बड़ा बयान
'महिला आरक्षण बिल पर आपत्ति नहीं, हम चाह रहे…', कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन का बड़ा बयान
Women’s Reservation Bill: लोकसभा में महिला आरक्षण समेत तीनों बिल पेश होते ही कांग्रेस फायर, पहली प्रतिक्रिया में बोली- 'लोकतंत्र हाईजैक'
लोकसभा में महिला आरक्षण समेत तीनों बिल पेश होते ही कांग्रेस फायर, पहली प्रतिक्रिया में बोली- 'लोकतंत्र हाईजैक'
अगर आयरलैंड दौरे पर हुआ वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू तो किसका कटेगा पत्ता, सूर्यकुमार होंगे बाहर?
अगर आयरलैंड दौरे पर हुआ वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू तो किसका कटेगा पत्ता, सूर्यकुमार होंगे बाहर?
सेट पर कैसा बर्ताव करते थे रणवीर सिंह? बड़े स्टार्स संग अनबन होने पर कैसा रहता है आदित्य धर का रिएक्शन? 'धुरंधर' एक्टर ने किया खुलासा
सेट पर स्टार्स संग अनबन होने पर कैसा रहता था आदित्य धर का रिएक्शन? 'धुरंधर' एक्टर ने किया खुलासा
रूस-ईरान से तेल नहीं खरीद पाएगा भारत, डेडलाइन खत्म, ट्रंप के करीबी बेसेंट ने कहा- 'अब और नहीं...'
रूस-ईरान से तेल नहीं खरीद पाएगा भारत, डेडलाइन खत्म, ट्रंप के करीबी बेसेंट ने कहा- 'अब और नहीं...'
Weight Loss Tips: क्रैश डाइट नहीं, बैलेंस्ड लाइफस्टाइल से घटेगा वजन, चेन्नई की इंफ्लुएंसर ने बताया फिटनेस सीक्रेट
क्रैश डाइट नहीं, बैलेंस्ड लाइफस्टाइल से घटेगा वजन, चेन्नई की इंफ्लुएंसर ने बताया फिटनेस सीक्रेट
अब बिजली की तरह यूज के हिसाब से देना होगा AI का बिल, इस कंपनी ने कर दी शुरुआत
अब बिजली की तरह यूज के हिसाब से देना होगा AI का बिल, इस कंपनी ने कर दी शुरुआत
Embed widget