एक्सप्लोरर

Road Accident: कटिहार में खड़े ट्रक में बाइक सवार ने मारी जबरदस्त टक्कर, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

Katihar News: मामला फलका थाना क्षेत्र का है. सड़क दुर्घटना में मृतकों की पहचान पूर्णिया के राकेश कुमार और सन्नी कुमार के रूप में हुई है. वहीं, एक अन्य घायल को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है.

Road Accident: कटिहार के फलका थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे-77 पर बरेटा कोशकीपुर टोला के समीप खड़े कंटेनर ट्रक में पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी. इस टक्कर में दो युवक की मौके पर मौत हो गई. घटना शनिवार की रात की है. दोनों मृतक पूर्णिया जिला के रहने वाले हैं. मृतक की पहचान बजराहा दियरा धमदाहा निवासी 25 वर्षीय राकेश कुमार और महराजगंज बनमनखी निवासी 22 वर्षीय सन्नी कुमार के रूप में हुई है. इस घटना में बजराहा दियारा निवासी श्रवण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया.

जख्मी हायर सेंटर रेफर 

बताया जा रहा है कि जख्मी को ग्रामीणों के सहयोग से प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी फलका लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी की गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. फलका थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल ने घटना की पुष्टि की है.

मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि राकेश, सन्नी और श्रवण तीनों एक ही बाइक से किसी निजी कार्य के लिए बरेटा चौक की ओर जा रहे थे. इस दौरान एक खड़े ट्रक में तेज रफ्तार से बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. घटना में राकेश कुमार और सन्नी कुमार की मौके पर मौत हो गई. वहीं, श्रवण कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई. पुलिस अस्पताल में पहुंचकर मृतक के परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ये भी पढ़ें: Patna Aiims Firing: पटना एम्स गोलीकांड में पुलिस का खुलासा, रीतलाल यादव का भाई है मास्टरमाइंड, 2 गार्ड गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार के इस्तीफे के सवाल पर तेज प्रताप यादव बोले, 'खुशी की बात है, अब...'
नीतीश कुमार के इस्तीफे के सवाल पर तेज प्रताप यादव बोले, 'खुशी की बात है, अब...'
JDU के संभावित मंत्रियों की पहली लिस्ट! विजय चौधरी सहित इन नेताओं को मिल सकता है मौका
JDU के संभावित मंत्रियों की पहली लिस्ट! विजय चौधरी सहित इन नेताओं को मिल सकता है मौका
Bihar New CM Live: दोपहर 3.15 बजे CM पद से इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, यहां पढ़ें मंगलवार का पूरा कार्यक्रम
Live: दोपहर 3.15 बजे CM पद से इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, यहां पढ़ें मंगलवार का पूरा कार्यक्रम
बड़ी खबर: निशांत कुमार बिहार की नई सरकार में नहीं बनना चाहते डिप्टी CM, मन में क्या है?
बड़ी खबर: निशांत कुमार बिहार की नई सरकार में नहीं बनना चाहते डिप्टी CM, मन में क्या है?

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयला घोटाला केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल गिरफ्तार
कोयला घोटाला केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल गिरफ्तार
पथराव-आगजनी, तोड़फोड़, 60 से ज्यादा गिरफ्तारी, जानें- नोएडा प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ?
पथराव-आगजनी, तोड़फोड़, 60 से ज्यादा गिरफ्तारी, जानें- नोएडा प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ?
Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन रच सकते हैं इतिहास? 16 साल बाद जोड़ी को मिल सकती है सबसे बड़ी ओपनिंग!
'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी रचेगी इतिहास? 16 साल बाद मिलेगी सबसे बड़ी ओपनिंग!
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
Noida Protest Live: नोएडा में कैसे फैली आग? पुलिस कमिश्नर ने किया ये दावा, अखिलेश यादव बोले- झूठ बोलने में सरकार नंबर 1
नोएडा में कैसे फैली आग? पुलिस कमिश्नर ने किया ये दावा, अखिलेश यादव बोले- झूठ बोलने में सरकार नंबर 1
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
Bengal SIR: बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
Embed widget