एक्सप्लोरर

Jharkhand News: धनबाद के SNMMCH से चोरी हुए नवजात को पुलिस ने किया बरामद, चुराने वाली दोनों महिलाएं गिरफ्तार

SNMMCH से मंगलवार की शाम बच्चा चोरी हुआ था. चुराने वाली दोनों महिलाओं की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई थी. उसी के आधार पर पुलिस ने उनकी पहचान की और गिरफ्तार किया.

धनबादः जिले के एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) से मंगलवार को चोरी हुए नवजात को पुलिस ने बरामद कर लिया है. वहीं चुराने वाली दोनों महिलाओं को भी गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है. सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीर से चोरी करने वाली महिलाओं की पहचान हुई जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने मामले को छानबीन शुरू की और दोनों महिलाओं को राजगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है. बच्चे को पाने के बाद महिला के चेहरे पर खुशी का ठिकाना नहीं था.

दरअसल, पीड़ित महिला भूली आजाद नगर की रहने वाली है. सोमवार की शाम अस्पताल में भर्ती हुई थी. देर रात उसने एक बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन मंगलवार शाम होते ही उसकी आंख लगी और उसका बच्चा गायब हो गया. बच्चा चोरी की घटना से पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया. एसएनएमएमसीएच में आए दिन सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होते रहे हैं. तीन महीने पहले दो अलग अलग घटनाओं में भर्ती महिला मरीज के साथ दुष्कर्म की घटना हो चुकी है.

सीसीटीवी से मिली पुलिस को मदद

बताया जाता है कि चोरी किए गए नवजात को बरामद करने में पुलिस को सीसीटीवी से मदद मिली है. चोरी की घटना अस्पताल में लगी सीसीटीवी में कैद हो गई. इसके आधार पर पुलिस ने बच्चा चुराने वाली दोनों महिलाओं को पकड़ने के लिए छापेमारी की. पुलिस ने धनबाद के राजगंज थाना क्षेत्र से दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला का कोई बेटा नहीं है इसलिए उसने नवजात बेटे को अस्पताल से चुराने की साजिश रची थी.

अस्पताल के नर्स से भी हो रही पूछताछ

उधर, दोनों आरोपी महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ड्यूटी पर तैनात महिला नर्स से भी पूछताछ कर रही है. पुलिस को शक है कि ड्यूटी पर तैनात किसी स्टाफ की मदद से ही बच्चे की चोरी हुई है. आरोपी महिला अस्पताल में इलाज कराने के बहाने से आई थी और ओपीडी रजिस्ट्रेशन कराने के बाद सीधे गायनिक वार्ड में घुसी और बच्चे को चुरा कर भाग निकली थी.

(इनपुटः अमित सिन्हा)


यह भी पढ़ें- 

Bihar Weather News: सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर समेत 7 जिलों में अलर्ट जारी, बारिश के साथ हो सकता वज्रपात

Bihar Politics: बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास और जाप सुप्रीमो की आज हो सकती मुलाकात, पप्पू यादव करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शपथ ग्रहण से पहले सामने आई संभावित मंत्रियों की लिस्ट, BJP-जदयू से इनका है नाम
बिहार में शपथ ग्रहण से पहले सामने आई संभावित मंत्रियों की लिस्ट, BJP-जदयू से इनका है नाम
Samrat Choudhary Oath Live: सम्राट चौधरी के आवास के बाहर बढ़ाई सुरक्षा, शपथ लेने से पहले पंचरुपी हनुमान मंदिर में करेंगे पूजा-पाठ
Live: सम्राट चौधरी के आवास के बाहर बढ़ाई सुरक्षा, शपथ लेने से पहले पंचरुपी हनुमान मंदिर में करेंगे पूजा-पाठ
सम्राट चौधरी के CM चुने जाने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'PM मोदी ऐसे ही निर्णयों के लिए आप...'
सम्राट चौधरी के CM चुने जाने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'PM मोदी ऐसे ही निर्णयों के लिए आप...'
CM तो फाइनल हैं, बिहार की नई सरकार में डिप्टी CM कौन? नीतीश कुमार ने लगा दी मुहर
CM तो फाइनल हैं, बिहार की नई सरकार में डिप्टी CM कौन? नीतीश कुमार ने लगा दी मुहर

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चीन को नहीं खरीदने देंगे ईरान का तेल', होर्मुज को लेकर ट्रंप के करीबी की बड़ी धमकी
'चीन को नहीं खरीदने देंगे ईरान का तेल', होर्मुज को लेकर ट्रंप के करीबी की बड़ी धमकी
Rohini Fire: दिल्ली के रोहिणी में भीषण आग, एक ही परिवार के 3 तीन लोगों की मौत, कई झुग्गियां जलकर खाक
दिल्ली के रोहिणी में भीषण आग, एक ही परिवार के 3 तीन लोगों की मौत, कई झुग्गियां जलकर खाक
Iran-US Talks: चीन की लाइफलाइन खत्म करेंगे ट्रंप! हॉर्मुज के बाद अब इस समुद्री रास्ते पर टेड़ी नजर, भारत देगा अमेरिका का साथ ?
चीन की लाइफलाइन खत्म करेंगे ट्रंप! हॉर्मुज के बाद अब इस समुद्री रास्ते पर टेड़ी नजर, भारत देगा अमेरिका का साथ ?
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो
Ajinkya Rahane Statement: CSK से हार के बाद छलका KKR कप्तान अजिंक्य रहाणे का दर्द, कहा- 'अगर रिजल्ट आपके फेवर में न आ रहे हों तो...'
CSK से हार के बाद छलका KKR कप्तान अजिंक्य रहाणे का दर्द, कहा- 'अगर रिजल्ट आपके फेवर में न आ रहे हों तो...'
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में गर्मी का तांडव शुरू! तेज धूप के साथ 38 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, जानें IMD अपडेट
दिल्ली-NCR में गर्मी का तांडव शुरू! तेज धूप के साथ 38 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, जानें IMD अपडेट
Milk And Parkinson Disease:सेहतमंद समझकर रोज पी रहे हैं दूध? इस लाइलाज बीमारी का बढ़ सकता है खतरा
सेहतमंद समझकर रोज पी रहे हैं दूध? इस लाइलाज बीमारी का बढ़ सकता है खतरा
Bike Driving Tips: रोज-रोज रिजर्व पर चलाते हैं बाइक तो हो जाइए सावधान, जानें इससे इंंजन पर क्या पड़ता है असर?
रोज-रोज रिजर्व पर चलाते हैं बाइक तो हो जाइए सावधान, जानें इससे इंंजन पर क्या पड़ता है असर?
Embed widget