एक्सप्लोरर

Robbery in Siwan: सीवान में क्राइम अनकंट्रोल! थाने से सटे ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े 50 लाख की लूट, बोरे में भरकर गहने ले भागे अपराधी

दुकान संचालक दोपहर में अपने दुकान में ग्राहकों को ज्वेलरी दिखा रहे थे. तभी हथियार से लैश बाइक सवार छह नकाबपोश अपराधी आए और व्यवसायी की कनपटी पर पिस्टल सटा कर जेवर लूटने लगे.

सीवान: बिहार के सीवान जिले में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं. प्रशासनिक व्यावस्था को चुनौती देते हुए अपराधी एक के बाद एक बड़ी-बड़ी लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. पुलिस बनकर दो घरों में लूट की घटना को अंजाम देने के बाद शुक्रवार को अपराधियों ने थाने से सटे आभूषण की दुकान में दिनदहाड़े 50 लाख रुपये के गहनों की लूट की घटना को अंजाम दिया है. घटना जिले के रघुनाथपुर बाजार स्थित ज्योति अलंकार ज्वेलर्स की है, जो रघुनाथपुर थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित है.

छह अपराधियों ने लूट को दिया अंजाम

मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार को दिनदहाड़े छह नकाबपोश अपराधी दुकान में घुसे और पिस्टल के बल पर करीब 50 लाख रुपये की जेवर लूट लिए. इधर, थाने से सटे दुकान में इस तरह से लूट की घटना होने को लेकर स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त हो गया है. वहीं, घटना के बाद इलाके में दहशत का महौल है. लूट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अपराधी हथियार लहराते हुए बोरे में लूटे हुए गहने लेकर भागते हुए नजर आ रहे हैं.

Bihar News: काम पर लौटे ‘सिंघम’, शिवदीप लांडे को सौंपी गई जिम्मेदारी, इस विभाग के बनाए गए DIG

दुकान में दिनदहाड़े 50 लाख की लूट

जानकारी अनुसार ज्योति अलंकार ज्वेलर्स के संचालक नर्मदेश्वर सोनी आज दोपहर अपने दुकान में ग्राहकों को ज्वेलरी दिखा रहे थे. तभी हथियार से लैश होकर बाइक सवार छह की संख्या में नकाबपोश अपराधी आए और स्वर्ण व्यवसायी की कनपटी पर पिस्टल सटा कर तिजोरी और दुकान में रखे जेवर को लूटने लगे.

वहीं, अपराधि उनसे कैश काउंटर की चाबी मांगने लगे, जिसका विरोध करने पर अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को थप्पड़ मार कर कहा कि ज्यादा होशियार बनोगे तो गोली मार देंगे. इसके बाद अपराधी 50 लाख रुपये की जेवर और 60 हजार रुपये नकद बोरे में भरकर फरार हो गए.

लूट की सूचना मिलने पर पुलिस ने कही ये बात

घटना के बाद स्वर्ण व्यवसायी नर्मदेश्वर सोनी ने पुलिस पर आरोप लगाया कि जब अपराधी हथियार के बल पर दुकान में लूट मचा रहे थे, तभी उनका भतीजा भागकर थाना में घटना की सूचना देने पहुंचा और कहा कि अपराधी हथियार के बल पर उसके दुकान को लूट रहे हैं. जिस पर पुलिस बोली कि अच्छा तुम आगे जाओ, हम आते हैं. इधर, थाने के बगल के दुकान में अपराधी लूट करते रहे और पुलिस थाने में बैठी रही. लुटेरों के भागने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी लेकर मामले की छानबीन में जुट गई.

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: सुशील मोदी बोले- PM मोदी ने जो कर दिया वो किसी सरकार ने नहीं किया, पढ़ें किसानों को लेकर क्या कहा

Patna Murder: पटना साहिब स्टेशन के पास युवक की गोली मारकर हत्या, 14 दिनों में इस तरह की तीन घटनाओं से हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget