जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता नीरज कुमार ने AAP के सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा डिप्टी लीडर के पद से हटाए जाने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सवाल किया कि आप आदमी पार्टी ने अचानक राघव चड्ढा से प्रेम करना क्यों बंद कर दिया? नीरज कुमार ने कहा, "इसकी जानकारी तो मुझे नहीं है, क्योंकि ये उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है." हालांकि, इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए नीरज कुमार ने कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि राघव चड्ढा की प्रतिभा और लोकप्रियता से आम आदमी पार्टी परेशानी के हालात में जा रही थी.'

Continues below advertisement

नीरज कुमार ने राघव चड्ढा की तारीफ करते हुए का कि राज्यसभा में विभिन्न मुद्दों को उठाने की उनकी शैली काफी प्रभावशाली रही है. उन्होंने संसद में कई जरूरी विषयों को प्रमुखता से उठाया, जिनमें पैटर्निटी लीव को कानूनी अधिकार बनाने की मांग, 'डेटा कैरी फॉरवर्ड' का मुद्दा, गिग वर्कर्स के अधिकारों की सुरक्षा, एयरपोर्ट पर महंगे समोसे, भोजन की कीमतों पर सवाल और शहरों में ट्रैफिक जाम से राहत जैसे मुद्दे शामिल हैं. इन सभी विषयों ने उन्हें एक सक्रिय और जागरूक सांसद के रूप में जनता के सामने पेश किया है.

Bihar News: बिहार में बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज, सराकार ने 384 परियोजनाओं को दी 1117 करोड़ की मंजूरी

'संसदीय प्रदर्शन से अरविंद केजरीवाल असहज'- नीरज कुमार 

नीरज कुमार ने आगे कहा कि ऐसा भी हो सकता है कि उनके संसदीय प्रदर्शन से अरविंद केजरीवाल या उनकी पार्टी असहज या नाखुश हो. इसके बाद अपने बयान के अंत में नीरज कुमार ने कहा, "अगर मनुष्य में यदि बौद्धिक क्षमता है तो आप किसी को भी नेता पद या उपनेता पद से हटा दे, वे उसके बाद भी जनता के दिलों में बसता ही है."