बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा और उसके दोस्त के साथ बदसलूकी के मामले में अब मंत्री श्रेयसी सिंह के बयान को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है. जमुई से विधायक और बिहार सरकार में मंत्री श्रेयसी सिंह ने घटना की निंदा करते हुए कहा था कि ‘मोरल पुलिसिंग’ के नाम पर इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं. उन्होंने कहा कि ऐसी हरकतों को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता.

Continues below advertisement

इसी बयान को लेकर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने श्रेयसी सिंह पर निशाना साधा है. पप्पू यादव ने नंदन यादव जैसे आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और स्पीडी ट्रायल की मांग करते हुए श्रेयसी सिंह के इस्तीफे की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री के बयान से ऐसा संदेश जाता है कि समस्या सिर्फ तरीका होने में थी, जबकि ‘मोरल पुलिसिंग’ के मकसद पर सवाल नहीं उठाया गया.

यह भी पढ़ें- जमुई कांड के मुख्य आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, दौड़ाकर मारी गोली

Continues below advertisement

श्रेयसी सिंह के बयान पर पप्पू यादव का हमला

पप्पू यादव ने कहा कि नंदन यादव जैसे आरोपियों को कानून के तहत कड़ी सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने दस दिनों में स्पीडी ट्रायल कर फांसी देने की मांग तक की. पप्पू ने कहा कि मंत्री श्रेयसी के मुताबिक जो हुआ उसका तरीका गलत था, उसको शालीन ढंग से भी किया जा सकता था यह कहना शर्मनाक है.

मुख्य आरोपी नंदन यादव मुठभेड़ में घायल

इधर, जमुई मामले में पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी नंदन यादव के साथ मुठभेड़ की जानकारी दी. नंदन के पैर में गोली लगी और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस के अनुसार, मामले में पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था और अन्य आरोपियों की तलाश जारी थी.

यह भी पढ़ें- नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी यादव का रिएक्शन, क्या बोले?