एक्सप्लोरर

IPL ऑक्शन में बेटे के सिलेक्शन पर पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'अब सार्थक के नाम से…'

IPL Auction 2026: बेटे सार्थक रंजन के सिलेक्शन से पप्पू यादव गदगद हैं. उन्होंने अपने बेटे को जमकर खेलने के लिए कहा है. उनके पोस्ट के बाद लोग उन्हें (पप्पू यादव) भी बधाई दे रहे हैं.

आईपीएल 2026 के लिए नीलामी जारी है. मिनी ऑक्शन में बिहार की पूर्णिया सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के बेटे 30 लाख में बिके हैं. केकेआर ने उन्हें खरीदा है. एक पिता के लिए यह बड़ी उपलब्धि है. इसको लेकर सांसद पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने मंगलवार (16 दिसंबर, 2025) की शाम अपने एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए खुशी का इजहार किया.

पप्पू यादव ने एक्स पर लिखा है, "बधाई बेटू, जमकर खेलो, अपनी प्रतिभा के दम पर अपनी पहचान बनाओ, अपनी चाहत पूरी करो! अब सार्थक के नाम से बनेगी हमारी पहचान!" पप्पू यादव के इस पोस्ट पर लोग उन्हें (पप्पू यादव) भी बधाई दे रहे हैं. 

दूसरी ओर बिहार के सुपौल के रहने वाले मोहम्मद इजहार को मुंबई इंडियंस ने खरीदा है. 30 लाख रुपये में उन्हें खरीदा गया है. ऑक्शन में सबसे ज्यादा कीमत में ऑस्ट्रेलिया के खूंखार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन बिके हैं. ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा. वह आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं. 

30 लाख में और कौन-कौन बिका?

  • तेजस्वी दहिया को 30 लाख में केकेआर ने खरीदा
  • अमित कुमार को 30 लाख में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा
  • दक्ष कामरा को 30 लाख में केकेआर ने खरीदा
  • ओंकार तुकाराम तर्मले को 30 लाख में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा
  • मोहम्मद इजहार को 30 लाख में मुंबई इंडियंस ने खरीदा
  • साकिब हसन को 30 लाख में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा
  • अथर्व अंकोलकर को 30 लाख में मुंबई इंडियंस ने खरीदा
  • प्रफुल हिंगे को 30 लाख रुपये में हैदराबाद ने खरीदा
  • सार्थक रंजन को 30 लाख में केकेआर ने खरीदा

डीपीएल में सार्थक ने किया था शानदार प्रदर्शन

बता दें कि पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2025 में काफी शानदार प्रदर्शन किया था. नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की ओर से खेलते हुए सार्थक ने मात्र 58 गेंदों में शतक ठोक दिया था. इसमें 7 चौके और 7 छक्के शामिल थे. अब आईपीएल के ऑक्शन में 30 लाख में बिके जाने के बाद फिर से सुर्खियों में हैं. 

यह भी पढ़ें- लोकसभा या राज्यसभा! नितिन नबीन को कहां भेजेगी BJP? एक्सपर्ट ने बताया छोड़ना पड़ेगा MLA पद

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छठ पर बिहार जाना महंगा, ट्रेनों में टिकट नहीं; फ्लाइट का किराया 3 गुना
छठ पर बिहार जाना महंगा, ट्रेनों में टिकट नहीं; फ्लाइट का किराया 3 गुना
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
राहुल गांधी पर बरसे संजय सरावगी, बोले- लोकतंत्र या धमकी की राजनीति?
राहुल गांधी पर बरसे संजय सरावगी, बोले- लोकतंत्र या धमकी की राजनीति?
बिहार में बाढ़ पीड़ितों को फिर मिलेंगे 7 हजार, 12 अक्टूबर को खाते में आएंगे
बिहार में बाढ़ पीड़ितों को फिर मिलेंगे 7 हजार, 12 अक्टूबर को खाते में आएंगे

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मैं जो कुछ हूं...', पीएम मोदी ने किसे दिया अपनी सफलता का क्रेडिट, जानें
'आज मैं जो कुछ हूं...', पीएम मोदी ने किसे दिया अपनी सफलता का क्रेडिट, जानें
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, बोले- 'जब मैंने गुजरात के CM की शपथ ली तो...'
PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, बोले- 'मैंने कभी नहीं सोचा ये पड़ाव आएगा'
आइकॉनिक 'राम' से बने 'राजा दशरथ', रणबीर कपूर की 'रामायण' से रिवील हुआ अरुण गोविल का फर्स्ट लुक
'रामायण' से रिवील हुआ अरुण गोविल का लुक, 'राजा दशरथ' के किरदार में लगे गजब
'मुझे अभी से नींद आ रही है... अक्षर की आंखे लाल हो गई...' पहला मैच जीतकर बोले श्रेयस अय्यर
'मुझे अभी से नींद आ रही है... अक्षर की आंखे लाल हो गई...' पहला मैच जीतकर बोले श्रेयस अय्यर
पानीपत में चेकिंग के दौरान ASI और युवक में थप्पड़बाजी, वीडियो वायरल
पानीपत में चेकिंग के दौरान ASI और युवक में थप्पड़बाजी, वीडियो वायरल
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
इंसानी मल है बड़े काम का, खेत में बन सकता है फसल के लिए वरदान, ऐसे लें काम
इंसानी मल है बड़े काम का, खेत में बन सकता है फसल के लिए वरदान, ऐसे लें काम
Embed widget