एक्सप्लोरर

CNX Opinion Poll: सीएम नीतीश के जाने से महागठबंधन को कितना नुकसान? NDA को इतनी सीटें, सर्वे में बड़ा खुलासा

INDIA TV-CNX Opinion Poll: 2019 में एनडीए को 39 सीटों पर जीत मिली थी. कांग्रेस के खाते में एक सीट गई थी. वहीं आरजेडी की बात करें तो एक सीट भी नहीं मिली थी.

INDIA TV CNX Opinion Poll News: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. आधिकारिक रूप से घोषणा का इंतजार जरूर है, लेकिन पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है. जल्द तारीखों का एलान भी हो सकता है. बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं. ऐसे में अधिक से अधिक सीटों को कैसे जीता जाए इसके लिए सभी पार्टियां गणित बैठा रही हैं. इन सबके बीच इंडिया टीवी सीएनएक्स सर्वे (INDIA TV CNX Opinion Poll) में बुधवार (28 फरवरी) को बड़ा खुलासा हुआ. लोगों की राय से यह बात सामने आई है कि महागठबंधन और एनडीए को कितनी सीटें मिलने वाली हैं.

आइए जानते हैं कि सर्वे के अनुसार कौन बाजी मारने वाला है और कौन पीछे रहने वाला है. सबसे पहले जान लें कि इस बार भी सीएम नीतीश कुमार बीजेपी के साथ ही गठबंधन में हैं और साथ में चुनाव लड़ेंगे. 2019 में भी वह साथ में ही थे. 2019 में एनडीए को 39 सीटों पर जीत मिली थी. कांग्रेस के खाते में एक सीट गई थी. वहीं आरजेडी की बात करें तो एक सीट भी नहीं मिली थी. इस बार आरजेडी, कांग्रेस और वाम दल एक साथ चुनाव लड़ेंगे. लड़ाई एनडीए से होगी.

35 सीटों पर एनडीए तो 5 पर इंडिया गठबंधन के खाते में जाने का अनुमान

INDIA TV-CNX की ओर से जो सर्वे किया गया है उसमें बिहार की 40 सीटों को 4 क्षेत्रों में बांटा गया है. ये क्रमश: उत्तर बिहार, मिथिलांचल, सीमांचल और मगध-भोजपुर हैं. एनडीए को इस बार 35 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है तो वहीं इंडिया गठबंधन को पांच सीटों पर जीत मिल सकती है. 2019 के आंकड़ों के मुताबिक देखें तो इंडिया गठबंधन को फायदा होता नजर आ रहा है तो वहीं एनडीए को चार सीटों का नुकसान होता दिख रहा है.

सर्वे के अनुसार, एनडीए को उत्तर बिहार की 12 में 11 सीटें, मिथिलांचल में 9 में से 8 सीटें एनडीए गठबंधन को मिल रही हैं. एनडीए को सीमांचल की 7 में 5 सीट और मगध-भोजपुर की 12 में से 11 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है.

अब एक नजर में वोट शेयर को समझिए

ओपिनियन पोल के आंकड़ों पर नजर डालेंगे तो पता चलता है एनडीए गठबंधन को राज्य में 52 फीसद वोट शेयर मिल सकता है. इंडिया गठबंधन को 34 और अन्य को 14 फीसद वोट शेयर मिल सकता है. पार्टी के अनुसार देखा जाए तो बीजेपी को 17, जेडीयू को 12, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को एक, आरएलएम को एक, आरएलजेपी को एक, एलजेपी-आर को तीन, आरजेडी को चार और कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिलने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'ज्यादा दिन नहीं है...', RJD के 4 विधायकों की जाएगी सदस्यता, पार्टी नेता ने सब कुछ बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरपुर हादसा: घायल मरीजों को देखने पहुंचे निशांत कुमार, बोले- 'राज्य सरकार…'
मुजफ्फरपुर हादसा: घायल मरीजों को देखने पहुंचे निशांत कुमार, बोले- 'राज्य सरकार…'
खान सर पर भड़के तेज प्रताप यादव, 'ई खान जो है राजनीति करना चाहता है, इसको...'
खान सर पर भड़के तेज प्रताप यादव, 'ई खान जो है राजनीति करना चाहता है, इसको...'
लालू यादव और राबड़ी देवी को अब नहीं मिलेगी Z प्लस सुरक्षा, तेजस्वी यादव पर भी अपडेट
लालू यादव और राबड़ी देवी को अब नहीं मिलेगी Z प्लस सुरक्षा, तेजस्वी यादव पर भी अपडेट
खान सर से पुलिस की लंबी पूछताछ, दोनों गार्ड गिरफ्तार, रौशन आनंद की रिहाई की मांग के साथ प्रदर्शन
खान सर से पुलिस की लंबी पूछताछ, दोनों गार्ड गिरफ्तार, रौशन आनंद की रिहाई की मांग के साथ प्रदर्शन

वीडियोज

Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM नहीं सिद्धारमैया, फिर भी डीके शिवकुमार से ज्यादा पावरफुल कैसे ? कर्नाटक में जलवा बरकरार, इनसाइड स्टोरी
CM नहीं सिद्धारमैया, फिर भी डीके शिवकुमार से ज्यादा पावरफुल कैसे ? कर्नाटक में जलवा बरकरार, इनसाइड स्टोरी
54 साल के हुए योगी आदित्यनाथ: 22 की उम्र में संन्यास, फिर महंत से मुख्यमंत्री तक का सफर, ऐसे हैं अजय सिंह बिष्ट
54 साल के हुए योगी आदित्यनाथ: 22 की उम्र में संन्यास, फिर महंत से मुख्यमंत्री तक का सफर
Aaj Ka Mausam: 19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
मार्क बाउचर की टेस्ट वर्ल्ड XI में 3 भारतीय, कोहली-रोहित किसी को जगह नहीं, कप्तान किसे बनाया जानिए
मार्क बाउचर की टेस्ट वर्ल्ड XI में 3 भारतीय, कोहली-रोहित किसी को जगह नहीं, कप्तान किसे बनाया जानिए
HJTIHH BO Day 1 Prediction: 'है जवानी तो इश्क होना है' क्या बन पाएगी साल की 5वीं सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म? जानें- बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन
'है जवानी तो इश्क होना है' क्या बन पाएगी साल की 5वीं सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म? जानें- प्रीडिक्शन
Rotten Mangoes: सावधान! मार्केट में बिक रहा सड़े और कीड़ों वाले आम का जूस, हो सकती है ये गंभीर बीमारी
सावधान! मार्केट में बिक रहा सड़े और कीड़ों वाले आम का जूस, हो सकती है ये गंभीर बीमारी
EV की वजह से इस कंपनी को तगड़ा नुकसान, 70 साल में पहली बार हुआ ऐसा
EV की वजह से इस कंपनी को तगड़ा नुकसान, 70 साल में पहली बार हुआ ऐसा
अमरूद के बाग से होगी बंपर कमाई, मॉनसून से पहले करें यह जरूरी उपाय, हाथों-हाथ बिकेगा फल
अमरूद के बाग से होगी बंपर कमाई, मॉनसून से पहले करें यह जरूरी उपाय, हाथों-हाथ बिकेगा फल
Embed widget