सहरसा: जिले में शनिवार की देर रात अपराधियों ने फिर एक बार 55 वर्षीय बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या कर दी. जिले में 24 घंटे के अंदर हत्या की दूसरी घटना सामने आई है. शनिवार को दिन में 26 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. युवक की हत्या का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि इधर, देर रात सदर थाना क्षेत्र के नरियार वार्ड नं-02 में एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई.

मिली जानकारी अनुसार बीती रात सदर थाना क्षेत्र के नरियार वार्ड नं-02 में 55 वर्षीय सुखदेव रजक नामक व्यक्ति की अपराधियों ने आपसी रंजिश में गला रेतकर हत्या की है. घटना की सूचना पाकर सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गए.

घटना के संबंध में एसडीपीओ प्रभकार तिवारी ने बताया, " सुखदेव रजक नामक व्यक्ति की गला रेतकर बीती रात हत्या की गई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है. आपसी रंजिश में हत्या की बात सामने आ रही है. जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.