एक्सप्लोरर

Land for Job Scam: लालू यादव के खिलाफ लैंड फॉर जॉब मामले में सुनवाई आज, आगे की कार्रवाई पर हो सकता है फैसला

Land for Job Scam Case: मामला पश्चिम-मध्य रेलवे के जबलपुर जोन में 2004 से 2009 के बीच ग्रुप-डी पदों पर हुई नियुक्तियों से जुड़ा है. आरोप है कि जमीन लेकर नौकरी दी गई थी.

Land for Job Case: दिल्ली की विशेष अदालत आज (मंगलवार) दोपहर बाद पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) और अन्य के खिलाफ लैंड फॉर जॉब यानी 'जमीन के बदले नौकरी' के मामले में दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान ले सकती है. इससे पहले, अदालत ने शुक्रवार को इस पर फैसला सुरक्षित रखा था. विशेष जज विशाल गोगने को उसी दिन निर्णय देना था, लेकिन सीबीआई की ओर से कुछ बिंदुओं पर स्पष्टीकरण देने के बाद सुनवाई टाल दी गई थी.

सीबीआई ने अदालत को बताया था कि इस मामले में तीन अलग-अलग चार्जशीट दाखिल की गई हैं, लेकिन सभी में एक ही मूल षड्यंत्र को उजागर किया गया है और इनमें कई सामान्य आरोपी और गवाह हैं. ऐसे में पूरे मामले की सुनवाई एक ही मुकदमे के रूप में होनी चाहिए. अदालत ने इस दलील को दर्ज करते हुए सुनवाई 25 फरवरी को तय की, जिसमें चार्जशीट पर संज्ञान लेने और आगे की कार्यवाही पर निर्णय होगा.

'तो सक्षम अधिकारी को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करना होगा'

सीबीआई ने अदालत को यह भी जानकारी दी कि उन्हें लोक सेवक आरके महाजन के खिलाफ अभियोजन चलाने के लिए आवश्यक स्वीकृति मिल गई है. इससे पहले, 16 जनवरी को अदालत ने कहा था कि यदि 30 जनवरी तक महाजन के खिलाफ स्वीकृति नहीं मिलती है तो सक्षम अधिकारी को इसका स्पष्टीकरण प्रस्तुत करना होगा.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि यह मामला पश्चिम-मध्य रेलवे के जबलपुर जोन में 2004 से 2009 के बीच ग्रुप-डी पदों पर हुई नियुक्तियों से जुड़ा है. आरोप है कि लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान उम्मीदवारों से उनके परिवार या सहयोगियों के नाम पर जमीन हस्तांतरित करवाई गई थी और इसके बदले में उन्हें रेलवे में नौकरियां दी गईं.

सीबीआई ने 18 मई 2022 को लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी, दो बेटियों, अज्ञात सरकारी अधिकारियों और कुछ निजी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. अब तक 30 आरोपियों के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति मिल चुकी है. अदालत आज इस मामले में आगे की कार्रवाई पर फैसला ले सकती है.

यह भी पढ़ें- जंगलराज वाले बयान पर RJD का PM मोदी पर हमला, मनोज झा ने कहा- 'थोड़ा इतिहास और…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs PAK T20 World Cup: आज भारत-पाकिस्तान मैच, जानें प्लेइंग 11, लाइव स्ट्रीमिंग और मौसम अपडेट समेत A to Z डिटेल्स
आज भारत-पाकिस्तान मैच, जानें प्लेइंग 11, लाइव स्ट्रीमिंग और मौसम अपडेट समेत A to Z डिटेल्स
BLA On Pakistan: बलूच लड़ाकों के पास पाकिस्तानी सेना के 7 सैनिक बंधक, BLA ने जारी की वीडियो, कर दी बड़ी डिमांड
बलूच लड़ाकों के पास पाकिस्तानी सेना के 7 सैनिक बंधक, BLA ने जारी की वीडियो, कर दी बड़ी डिमांड
दिल्ली यूनिवर्सिटी में UGC पर हुए विवाद पर कुलपति की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले?
दिल्ली यूनिवर्सिटी में UGC पर हुए विवाद पर कुलपति की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले?
Anupama Written Update: कीर्ति का हुआ खेल खत्म, दिवाकर ने रची नई साजिश, नए सफर पर निकली अनुपमा
कीर्ति का हुआ खेल खत्म, दिवाकर ने रची नई साजिश, नए सफर पर निकली अनुपमा

वीडियोज

Janhit: India के धुरंधुर फिर रचेंगे इतिहास ! | IND vs Pak T20 World Cup | Chitra Pathi
Shankracharya vs CM Yogi: Shankracharya पर सियासी भूचाल ! | UP Politics | Controversy
Sansani: प्यार का पंचनामा...'वेलेंटाइन डेट' के दरिंदे ! | Crime News
Sandeep Chaudhary: शंकराचार्य पर महासंग्राम...Debate में हो गया योगी vs अखिलेश | Shankaracharya News
Sadhguru के आश्रम में कैसे बनता है लोगों का खाना? सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IND vs PAK T20 World Cup: आज भारत-पाकिस्तान मैच, जानें प्लेइंग 11, लाइव स्ट्रीमिंग और मौसम अपडेट समेत A to Z डिटेल्स
आज भारत-पाकिस्तान मैच, जानें प्लेइंग 11, लाइव स्ट्रीमिंग और मौसम अपडेट समेत A to Z डिटेल्स
BLA On Pakistan: बलूच लड़ाकों के पास पाकिस्तानी सेना के 7 सैनिक बंधक, BLA ने जारी की वीडियो, कर दी बड़ी डिमांड
बलूच लड़ाकों के पास पाकिस्तानी सेना के 7 सैनिक बंधक, BLA ने जारी की वीडियो, कर दी बड़ी डिमांड
दिल्ली यूनिवर्सिटी में UGC पर हुए विवाद पर कुलपति की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले?
दिल्ली यूनिवर्सिटी में UGC पर हुए विवाद पर कुलपति की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले?
Anupama Written Update: कीर्ति का हुआ खेल खत्म, दिवाकर ने रची नई साजिश, नए सफर पर निकली अनुपमा
कीर्ति का हुआ खेल खत्म, दिवाकर ने रची नई साजिश, नए सफर पर निकली अनुपमा
Wular Barrage Project: पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत, जानें पूरी बात
पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! जानें किस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत?
चुनाव के बाद भारत के साथ कैसे रिश्ते रखेगा बांग्लादेश? तारिक रहमान ने दिया बड़ा बयान
चुनाव के बाद भारत के साथ कैसे रिश्ते रखेगा बांग्लादेश? तारिक रहमान ने दिया बड़ा बयान
First Sport On Moon: चांद पर सबसे पहले खेला गया था यह खेल, जानें किसने रचा था यह अनोखा इतिहास?
चांद पर सबसे पहले खेला गया था यह खेल, जानें किसने रचा था यह अनोखा इतिहास?
शिमला में बीवी को कार चलाना सिखा रहा था शख्स, ऐसी गलती हुई कि ताउम्र पीटेगा माथा
शिमला में बीवी को कार चलाना सिखा रहा था शख्स, ऐसी गलती हुई कि ताउम्र पीटेगा माथा
Embed widget