एक्सप्लोरर

Gopalganj News: गोपालगंज में गैंगरेप के आरोपितों को बचाना थानेदार को पड़ा महंगा, SP ने किया सस्पेंड

SHO Suspended in Gopalganj: रेप के आरोपितों को बचाने की कोशिश करने पर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पर कार्रवाई हुई है. अब पीड़िता को इंसाफ मिलने की उम्मीद जगी है.

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में गैंगरेप के आरोपितों को बचाने के मामले में थानेदार पर गाज गिरी है. पीड़िता की शिकायत पर सारण डीआईजी एन कन्नन ने मामले की जांच की है. डीआईजी की जांच के बाद बैकुंठपुर में तत्कालीन और वर्तमान में विजयीपुर में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं सदर एसडीपीओ संजीव कुमार को तलब करते हुए अपना पक्ष रखने का आदेश दिया है. डीआईजी के निर्देश पर कार्रवाई हुई है. एसपी आनंद कुमार ने इसकी पुष्टि की है.

क्या है पूरा मामला?

गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ 13 अगस्त 2021 को गैंगरेप हुआ था. मामले में पीड़िता के पिता ने बैकुंठपुर थाने में मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने इसमें आईपीसी की धारा 341, 504, 506, 359 (सी), 60 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए बैकुंठपुर थाने के रेवतीथ गांव के मुबारक हुसैन, सद्दाम हुसैन और पूर्वी चंपारण के खजुरिया थाने के हुसैनी गांव के रहनेवाले हमीद अंसारी को आरोपी बनाया था. यह आरोप है कि थानेदार ने आरोपितों की मदद करने के उद्देश्य से रेप की संगीन धारा 376 नहीं लगाई. अभियुक्तों को सहयोग करने के लिए वरीय अधिकारियों को सूचना दिए बगैर कोर्ट में 164 का बयान कराया गया.

यह भी पढ़ें:- Patna News: पक्षियों को आजाद करने में जुटे पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव, लोगों से की ये अपील, VIDEO

एसपी ने एसएचओ को किया सस्पेंड

पीड़िता के पिता ने बैकुंठपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए कहा कि शादी का झांसा देकर रेप करने के बाद वीडियो वायरल किया गया. वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता आहत होकर सुसाइड करने जा रही थी, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे  देख लिया और उसकी जान बचा ली. इतना कुछ होने के बाद भी पुलिस गंभीर नहीं हुई और आरोपियों को बचाने के लिए संगीन धारा को एफआईआर में छोड़ दिया गया. बैकुंठपुर में थानाध्यक्ष रहते हुए प्रशांत कुमार पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगा है. जिसके बाद एसपी आनंद कुमार ने थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार को निलंबित कर दिया है और नागेंद्र सहनी को विजयीपुर थाना की कमान सौंपी है. डीआईजी के एक्शन के बाद पीड़िता को इंसाफ मिलने की उम्मीद जगी है.

ये भी पढ़ें:-Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर में अपराधी बेखौफ, दुकान से लौट रहे सिल्क व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
श्रेयस अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव; सुंदर भी बाहर
अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स

वीडियोज

Bharat Ki Baat:जब दो ठाकरे लड़े, तो शिंदे-भाजपा ने मारी बाजी! कहां हार गए Thackeray Brothers? | BMC Election Result 2026
Sansani:पटना में हैवानियत की हॉरर पिक्चर ! | Crime News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | National Capital | delhi | ABP News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | delhi | ABP News
Chitra Tripathi: ठाकरेशाही का पतन... इनसाइड फैक्ट्स जो चौंकाने वाले | BMC Election Results

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
श्रेयस अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव; सुंदर भी बाहर
अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
BJP National President Election: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
इन बीमारियों से जूझ रहे हैं तो जरूर खाएं करेला, 7 दिन में दिखने लगता है असर
इन बीमारियों से जूझ रहे हैं तो जरूर खाएं करेला, 7 दिन में दिखने लगता है असर
कौन कराता है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, क्या इसमें भी होती है चुनाव आयोग की दखल?
कौन कराता है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, क्या इसमें भी होती है चुनाव आयोग की दखल?
12वीं से इंजीनियरिंग तक वालों के लिए मौका, गुजरात पुलिस में निकली टेक्निकल भर्ती
12वीं से इंजीनियरिंग तक वालों के लिए मौका, गुजरात पुलिस में निकली टेक्निकल भर्ती
Embed widget