एक्सप्लोरर

Gopalganj News: गोपालगंज में पति बना हैवान, मायके से पत्नी को बुलाकर कर दी हत्या, फिर शव को ऐसे लगाया ठिकाने

Gopalganj Murder Case: पुलिस की जांच में सामने आया कि हत्या के बाद पति ने रात में ही परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से शव को गंडक नदी के किनारे ले जाकर दफना दिया था.

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज (Gopalganj) में हैवान पति ने अपनी पत्नी को मायके से बुलाकर कत्ल कर दिया. दिल-दहला देने वाली वारदात विशंभरपुर थाना क्षेत्र के मटिहनिया सल्लेहपुर गांव की है. मृतक महिला का नाम रंभा देवी है जो रामप्रवेश चौहान (Rampravesh Chauhan) की 30 वर्षीय पत्नी थी. वारदात के बाद आरोपी पति ने शव को गंडक नदी के किनारे दफना दिया. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मृतका की सास को गिरफ्तार कर लिया है.

पति शराब के नशे में पिटाई करता था पति

विशंभरपुर थाने के तिवारी मटिहनिया गांव निवासी गाम्भा चौहान की पुत्री रंभा देवी की शादी जोखु चौहान के पुत्र रामप्रवेश चौहान के साथ 20 मई 2021 को हुई थी. शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन बाद में उसका पति शराब के नशे में पिटाई करने लगा. पति की पिटाई से तंग आकर बीते मंगलवार (11 अप्रैल) की सुबह महिला अपनी मायके चली गई. इसके बाद उसका पति उसी दिन शाम में पहुंचा और घर लाकर हत्या कर दी.

बताया जाता है कि वारदात के बाद रात में ही परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से शव को गंडक नदी के किनारे ले जाकर दफना दिया. हत्या के बाद परिजनों की सूचना पर पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि गंडक नदी के किनारे महिला के शव को दफना दिया गया है. किसी को इसकी भनक नहीं लगे, इसलिए ऊपर से झाड़ी और पत्ता डाल दिया गया था. इसके बाद मजिस्ट्रेट लक्ष्मी नारायण सिंह की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कराकर बुधवार (12 अप्रैल) को शव को गड्ढे से बाहर निकाला गया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

पुलिस ने दर्ज किया दहेज हत्या का मामला

पुलिस ने इस मामले में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है. मृतका के पिता गाम्हा चौहान के मुताबिक महिला के पति रामप्रवेश चौहान, सास अनारकली देवी, कल्लू चौहान, जोखू चौहान और निशा देवी समेत अन्य को नामजद किया गया है. पुलिस ने अभियुक्त अनारकली देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

ये भी पढ़ेंः Banka CSP Operator Murder: बांका में CSP संचालक की गोली मारकर हत्या, कैश लेकर फरार हुए बेखौफ बदमाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने ही देश के राज्य में सेना को क्यों तैनात कर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप, किस बात का डर? जानें पूरा मामला
अपने ही देश के राज्य में सेना को क्यों तैनात कर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप, किस बात का डर? जानें पूरा मामला
राजस्थान: कोटपूतली में केमिकल से भरे टैंकर और ट्रेलर की टक्कर, आग लगने से मची अफरा-तफरी
राजस्थान: कोटपूतली में केमिकल से भरे टैंकर और ट्रेलर की टक्कर, आग लगने से मची अफरा-तफरी
भारत को इन 5 कारणों से तीसरे ODI में मिली हार, रोहित-गिल की नाकामी; ये गेंदबाज बना टीम इंडिया पर बोझ
भारत को इन 5 कारणों से तीसरे ODI में मिली हार, रोहित-गिल की नाकामी; ये गेंदबाज बना टीम इंडिया पर बोझ
कंगना रनौत को मसाबा गुप्ता ने राम जन्मभूमि दर्शन के लिए नहीं दी साड़ी, एक्ट्रेस बोलीं- 'छी! कितना घिनौना है'
राम जन्मभूमि दर्शन के लिए नहीं दी साड़ी, डिजाइनर मसाबा गुप्ता पर भड़कीं कंगना रनौत

वीडियोज

Sansani: पिंटू के प्यार में... दिव्या का 'डेंजर गेम' ! | Crime News
Blue Box Murder: प्रेमिका को मारकर नीले बक्से में भरा, फिर सबूत मिटाने के लिए लगा दी आग! | UP
BJP President: नामांकन प्रक्रिया शुरू...सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे Nitin Nabin? PM Modi
Manikarnika Ghat: साजिश या गंदी राजनीति..मूर्ति खंडित के पीछे क्या असली वजह? | Kashi | CM Yogi
Bollywood News: संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में भव्य संगीत का तड़का, रणबीर-आलिया-विक्की पर शूट होंगे दो मेगा गाने (18.01.2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही देश के राज्य में सेना को क्यों तैनात कर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप, किस बात का डर? जानें पूरा मामला
अपने ही देश के राज्य में सेना को क्यों तैनात कर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप, किस बात का डर? जानें पूरा मामला
राजस्थान: कोटपूतली में केमिकल से भरे टैंकर और ट्रेलर की टक्कर, आग लगने से मची अफरा-तफरी
राजस्थान: कोटपूतली में केमिकल से भरे टैंकर और ट्रेलर की टक्कर, आग लगने से मची अफरा-तफरी
भारत को इन 5 कारणों से तीसरे ODI में मिली हार, रोहित-गिल की नाकामी; ये गेंदबाज बना टीम इंडिया पर बोझ
भारत को इन 5 कारणों से तीसरे ODI में मिली हार, रोहित-गिल की नाकामी; ये गेंदबाज बना टीम इंडिया पर बोझ
कंगना रनौत को मसाबा गुप्ता ने राम जन्मभूमि दर्शन के लिए नहीं दी साड़ी, एक्ट्रेस बोलीं- 'छी! कितना घिनौना है'
राम जन्मभूमि दर्शन के लिए नहीं दी साड़ी, डिजाइनर मसाबा गुप्ता पर भड़कीं कंगना रनौत
सऊदी अरब से तनाव के बीच UAE के राष्ट्रपति का भारत दौरा, PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात
सऊदी अरब से तनाव के बीच UAE के राष्ट्रपति का भारत दौरा, PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़, तीन जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़, तीन जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
Video: खूंखार अजगर ने अपने मुंह से उगली गोयरे की लाश, वीडियो देख थरथराने लगेगा कलेजा, यूजर्स हैरान
खूंखार अजगर ने अपने मुंह से उगली गोयरे की लाश, वीडियो देख थरथराने लगेगा कलेजा, यूजर्स हैरान
सर्दियों में लगती है बार-बार भूख, जानें चिप्स या पॉपकॉर्न में से आपके लिए क्या है बेहतर?
सर्दियों में लगती है बार-बार भूख, जानें चिप्स या पॉपकॉर्न में से आपके लिए क्या है बेहतर?
Embed widget