कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 6 घंटे धरने के बाद शुक्रवार को आखिरकार दिल्ली पुलिस ने छात्र साहिल की FIR दर्ज कर ली. ये छात्र 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले लोगों में शामिल था. इस पूरे घटनाक्रम पर अब दोबारा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हमला बोला है.
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हीरो बनने की कोशिश कर रहे हैं. 1984 के दंगों में सिखों की हत्या के मामले में उन्होंने राजीव गांधी के खिलाफ न्याय सुनिश्चित क्यों नहीं किया था? जबकि राहुल गांधी 22 साल से सांसद है.
तेजस्वी पर गिरिराज का पलटवार, बोले- ये चारा चोर का बेटा बोल रहा है
सिख दंगों को लेकर घेरा
सिंह ने एक अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट को जरिए एक वीडियो शेयर कर ये बातें कहीं हैं. उन्होंने कहा, "राहुल गांधी जिस तरह से अहंकार में व्यवहार कर रहे हैं. अगर 1984 में हुए सिख दंगों में जिस तरह से सिखों की हत्या हुई थी उस समय अगर न्याय दिलाने के लिए राहुल गांधी लड़ते राजीव गांधी से तब लगता कि हां वो न्याय के लिए लड़ रहे हैं."
राहुल पर लगाया मुद्दे से भटकाने का आरोप
इससे पहले शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी कानून को अपने हाथ में लेकर अराजकता फैलाना चाहते हैं, जबकि सुप्रीम कोर्ट में ये केस चल रहा है. कोर्ट ने इसपर हाई पावर कमेटी बनाई है, क्राइम ब्रांच जांच कर रही है. एक पागल होता है और बुद्ध-पागल होता है, ये बुद्ध-पागल हैं. ये माहौल को खराब करने के की कोशिश है. मीडिया ने भी दिखा दिया है कि चिलचट्टा पार्टी ने इनको महत्व नहीं दिया. तो इनका महत्व बढ़े और दूसरा वंदे मातरम से ध्यान को भी भटकाने की कोशिश है.
सिंह ने राहुल गांधी के विरोध को वंदे मातरम के मुद्दे से भटकाने की सोची-समझी रणनीति करार दी थी. वहीं, राहुल गांधी के आरोपों पर उन्होंने आगे कहा कि वो जो विषय उठा रहे हैं वो सुप्रीम कोर्ट में आ चुका है, लेकिन वो विषय से भटकाने के लिए और खुद पर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए ऐसा कर रहे हैं.
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
