प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश के दुश्मनों के खिलाफ एकजुट होने की अपील पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि देश में कुछ ताकतें भारत को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं. गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश को एकजुट रखने और भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए ऐसी ताकतों का मुकाबला करना जरूरी है.

Continues below advertisement

गिरिराज सिंह ने कहा, "देश के अंदर टुकड़े-टुकड़े गैंग भारत को तोड़ने के लिए सक्रिय है. उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि उसका चेहरा बेनकाब हो गया है. उसमें तिलचट्टा पार्टी (CJP) का भी चेहरा बेनकाब हो गया. मंत्री ने कहा कि देश के खिलाफ काम करने वाली ताकतों को पहचानने और उनका मुकाबला करने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें- बिहार: 9 दिनों तक छाती पर कलश रखने वाली महिला की मौत, सीने में हुआ दर्द और…

Continues below advertisement

प्रशांत भूषण और अन्य लोगों का किया जिक्र

केंद्रीय मंत्री ने अपने बयान में प्रशांत भूषण और कुछ अन्य लोगों का जिक्र किया. उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से जीत नहीं मिलने की बात कहकर आंदोलन और खून बहने जैसी बातें की जा रही हैं. जाकिर हुसैन का आना, सारे ऐसे आतंकवादी तत्वों का उसमें घुसना ये बताता है कि देश का दुश्मन बाहरी ताकत के हाथ ये टुकड़े-टुकड़े गैंग खेल रहा है.

आगे कहा कि दशहरा के अवसर पर मोदी जी ने कुछ गलत नहीं कहा. आगे बढ़ता हुआ भारत जो किसी के सामने झुका नहीं और भारत के हित में ही काम किया चाहे तेल लेने का सवाल हो या फिर समझौता करने का सवाल हो.

राहुल गांधी और जॉर्ज सोरोस को लेकर साधा निशाना

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर जॉर्ज सोरोस जैसे लोगों के साथ मिलकर देश को कमजोर करने वाली ताकतों का साथ देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि भारत लगातार आगे बढ़ रहा है और अपने हितों के अनुसार फैसले ले रहा है. मंत्री ने दावा किया कि देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिशों को जनता सफल नहीं होने देगी.

पीएम मोदी ने की थी राष्ट्रहित में एकजुटता की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में विजयादशमी समारोह के दौरान सभी राजनीतिक दलों और संस्थाओं से राष्ट्रहित में एकजुट होने की अपील की थी. उन्होंने ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ यानी ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना अपनाने पर जोर दिया. पीएम ने कहा कि देश को बांटने वाली मानसिकता और भारत की संस्कृति के खिलाफ खड़ी ताकतों का मिलकर मुकाबला करना चाहिए.

यह भी पढ़ें- जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष संग मारपीट, मनोज भारती का कॉलर पकड़ा