लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने महिला आरक्षण कानून और परिसीमन को लेकर बड़ा बयान दिया है. एबीपी न्यूज़ की एक्जीक्यूटिव एडिटर मेघा प्रसाद के सवालों का जवाब देते हुए पासवान ने कहा कि मेरी पार्टी में 40 फीसदी के करीब महिलाओं को टिकट दिया गया.

Continues below advertisement

सदन में महिलाओं और जेन जी के रिप्रजंटेशन से जुड़े सवाल पर चिराग ने कहा कि- ये जिम्मेदारी उन हर दल की बनती है जो उनकी आवाज बनने का प्रयास कर रहे हैं. मुझे कोई वुमेन आरक्षण की जरूरत नहीं थी. मेरी पार्टी में 40% महिलाओं को जिताकर लाए. मैंने तो कोई 33% रिजर्वेशन का इंतजार नहीं किया. मुझे तो नहीं पता था कि उस वक्त कोई जेन जी आंदोलन आने वाला है तो मैं एक जेन जी को भी टिकट दे दूं. मेरी उम्र के नेता तो खुद असहज रहते हैं कि मैं युवा नेताओं को मैं टिकट ना दूं. वो मुझसे ज्यादा मुखर हो गए. मुझसे ज्यादा सीख चुके हैं.

'मैंने अपनी भूमिका निभाई'

उन्होंने लिखा कि मेरी पार्टी में तो पांच में से चार हम लोग युवा हैं. तो ऐसे में मैंने तो अपनी भूमिका निभाई ना. अब मैं जिस दिन देश मुझे इजाजत देगा कि मैं 543 तक लेकर जा सकूं अपने आप को तो उस दिन रिप्रेजेंटेशन का सवाल जरूर मुझसे कीजिएगा.

Continues below advertisement

यह पूछे जाने पर कि कि आपकी पार्टी से 6 सांसदों में से पांच सियासी परिवारों से वास्ता रखते हैं, जिनको पहले से प्लेटफॉर्म मिला हुआ था, उनको स्ट्रगल करने की जरूरत नहीं रही क्योंकि 24 साल 26 साल का कोई युवा जो एवरेज फैमिली से यूं ही आपके पैटर्न में आएगा उसको आप टिकट दें...पर पासवान ने कहा कि मैंने इसमें भी दिया है. बाकी के चार को आप छोड़ दीजिए मैं मानता हूं लेकिन उसके बाद जिस एक को मैंने दिया कम से कम यह तो सोचिए कि मैंने इतनी सीमित व्यवस्था में मैंने हर किसी को शामिल किया है.

भरत तिवारी के परिवार से देर रात मिले पवन सिंह, कहा- 'न्याय दिलाकर रहूंगा'

अब इसी का बड़ी तस्वीर आप देख लें.इसी अनुपात में वो बढ़ेगा कि नहीं बढ़ेगा? मैंने इसमें अनुभव को भी तरजीह दी. मैंने इसमें युवा को भी तरजीह दी. मैंने इसमें महिलाओं को भी तरजीह दी. मैंने जातीय समीकरण अगड़ा पिछड़ा सब बैठाया. मैंने जेन जी को भी दिया. तो मैंने मैंने नॉन पॉलिटिकल बैकग्राउंड को भी दिया. तो मैंने तो पांच में सबका समावेश किया.