बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में शराबबंदी को लेकर बड़ा बयान दिया है. एबीपी न्यूज़ को दिए साक्षात्कार में उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि शराबबंदी हटेगी या नहीं. सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि शराब बंदी नहीं हटाई जाएगी.

Continues below advertisement

उन्होंने कहा कि शराबबंदी के बाद से एक ओर जहां आधी आबादी खुश है तो वहीं दूसरी ओर अपराध में भी कमी आई है.

सीएम ने कहा कि बिहार सुशासन का प्रतीक बन चुका. और लगातार नीतीश जी ने जो व्यवस्था किया उसको और मैंने टाइट किया. हम मेरा स्पष्ट मानना है कि बिहार में हम सुशासन और मजबूती के साथ खड़ा हो. इसलिए आप देखेंगे कि आगे के दिनों में और अपराध घटेंगे. आप मार्च में जब आप मिलेंगी तो यह आपको 25 से 30% अपराध बिहार में घटे हुए मिले.

Continues below advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि उसके दो कारण है. एक तो रोजगार के तरफ लोग बढ़ रहे हैं. हम दूसरा सुशासन स्थापित हो रहा है. हम अब तो हम लोगों ने जितने स्कूल कॉलेज आप देखेंगे हम हमने पूरे बिहार में लगभग 10,000 महिला पुलिस को हमारी जो बहनें हैं, पुलिस दीदी हम इसको लगाया है कि जो छोटे-छोटे घटने होते हैं हम उससे कैसे हम छात्र-छात्राओं को बचा सकतेहैं.

Exclusive: बांकीपुर में कैसे हारी बीजेपी? पहली बार खुल कर बोले सीएम सम्राट चौधरी