रेप पीड़िता का इलाज करने गए डॉक्टर को बांधकर पीटा, बिहार के गयाजी में बड़ा कांड
Bihar Crime News: गयाजी के गुरपा थाना क्षेत्र का पूरा मामला है. गंभीर रूप से घायल हुए डॉक्टर को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. गयाजी के एसएसपी ने घटना की पुष्टि की है.

Gayaji News: बिहार के गयाजी में मंगलवार (03 जून, 2025) को रेप पीड़िता का इलाज करने गए ग्रामीण डॉक्टर को पेड़ से बांधकर पीटा गया. घटना जिले के गुरपा थाना क्षेत्र के गुरपा गांव की है. बताया जा रहा है कि 10 से 12 की संख्या में रहे बदमाशों ने डॉक्टर को पेड़ में बांधा और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. खून तक गिरने लगा. ग्रामीण डॉक्टर का इलाज चल रहा है. हालत गंभीर है. गयाजी के एसएसपी ने घटना की पुष्टि की है.
बताया जा रहा है कि जिस वक्त डॉक्टर को पीटा जा रहा था उस वक्त बदमाशों के खौफ से ग्रामीणों ने कुछ नहीं कहा. कुछ लोगों ने किसी तरह छुपकर वीडियो बना लिया. घटना की सूचना डायल-112 की पुलिस को मिली. इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची. पुलिस को देख रेप पीड़िता के परिजन सामने आए और पूरी जानकारी दी.
घायल डॉक्टर की पहचान जितेंद्र यादव के रूप में की गई है. डायल-112 की पुलिस रस्सी खोलकर डॉक्टर जितेंद्र यादव को इलाज के लिए फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. इसके बाद यहां से बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया.
2021 में गांव के ही 3 लोगों ने किया था रेप
इस पूरे मामले में रेप पीड़िता के परिजनों ने बताया कि साल 2021 में गांव के ही तीन लोगों ने लड़की के साथ रेप किया था. उसका केस चल रहा है. बीते 30 मई को इसी मामले में गवाही थी. इसके बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था. वहीं अन्य आरोपी फरार हैं. बदमाशों की ओर से केस को वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है. इसी को लेकर इलाज करने आए डॉक्टर की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी. इस संबंध में गुरपा थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि मामला प्रकाश में आया है. अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. मामले की छानबीन की जा रही है.
यह भी पढ़ें- जानिए उस IPS को जिसे रास्ते में छोड़कर 'भाग' गए थे ड्राइवर-बॉडीगार्ड, विवादों से रहा है नाता
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL

























