एक्सप्लोरर

देवर ने पंचायत में भाभी की जबरदस्ती अंजान पुरुष से करवाई शादी

भाई की मौत के बाद भाई ने 6 बीघा जमीन हड़पने के लिए विधवा भाभी की जबरन तीन बच्चों के पिता से कराई शादी, फिर गांव छोड़कर जाने का दिया आदेश, कहा लौट कर आई तो सजा मिलेगी.

कटिहार: बिहार के कटिहार से शुक्रवार को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. मामला जिले के फलका थाना क्षेत्र के बरबरिया गांव की है, जहां भाई ने अपने भाई की मौत के बाद उसकी 6 बीघा जमीन हड़पने के लिए ना सिर्फ अपनी भाभी के खिलाफ साजिश रची बल्कि उसे और उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी. वहीं इस काम में पंचायत ने भी उसकी मदद की. विधवा आरती की जमीन हड़पने के लिए पति के भाई ने न केवल उसके साथ मारपीट की बल्कि पड़ोसी गांव के तीन बच्चों के पिता को विधवा का प्रेमी करार देते हुए जबरन विधवा के मांग में सिंदूर डलवा दिया. साथ ही गांव वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी. जब पीड़ित युवक की माँ ने इस पंचायती विवाह का विरोध किया तो पंचायत के कुछ दबंगो ने धक्का मुक्की की, जिससे वृद्धा की मौत हो गई. इधर, घटना की सूचना फलका पुलिस को दी गई, लेकिन घंटो बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची. फिलहाल यह घटना गांव सहित प्रखंड क्षेत्र में चर्चा का विषय नहीं हुई है. घटना के संबंध में बरबरिया आदिवासी टोला निवासी पीड़िता आरती देवी ने बताया कि " तीन साल पहले उनके पति कुंजन सोरेन की मृत्यु हो गई थी, उसे एक 9 साल की बेटा भी है. पति की मौत के बाद उसके हिस्से की 6 बीघा जमीन पर वह खेती-बाड़ी किसी तरह गुजारा करती थी. इसी जमीन को हड़पने के मकसद से उसके पति के भाई छोटे लाल सोरेन ने गांव के लोगों को अपने पक्ष में लेकर मुझ पर झूठा आरोप लगाते हुए पंचायत में बांध कर बेरहमी से मेरी पिटाई की और बगल के गांव के सुभाष रमानी को बुलाकर जबरन मेरी शादी करवा दी." पीड़िता ने बताया कि " शादी के बाद छोटे लाल सोरेन उसे सुभाष के घर छोड़ आया. वहीं पंचायत ने धमकी दी कि गांव आने पर तुम्हें और तुम्हारे बेटे जान से मार दिया जाएगा." इधर इस पूरी घटना के संबंध में पीड़ित सुभाष ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और आरती से उसका कोई रिश्ता नहीं है. घटना के संबंध में पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पीड़ित बताए गए परिजनों ने लिख कर दिया है कि वृद्धा साबी देवी की बीमारी के कारण आकस्मिक मौत हुई है. वहीं पंचायत के जबरन विधवा के मांग में सिंदूर डलवाने की घटना का पीड़िता के पक्ष से अभी तक पुलिस को कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ, जिस वजह से मामले में पुलिस ने अबतक कोई कार्रवाई नहीं की है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC के विलय की खबरों पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'ममता दीदी को…', कांग्रेस क्या बोली?
TMC के विलय की खबरों पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'ममता दीदी को…', कांग्रेस क्या बोली?
Nishant Kumar: B.Tech पर सियासी विवाद के बीच निशांत कुमार की प्रतिक्रिया, दिया ये रिएक्शन
B.Tech पर सियासी विवाद के बीच निशांत कुमार की प्रतिक्रिया, दिया ये रिएक्शन
Lalu Yadav Security: लालू यादव की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर इस नेता ने कह दी बड़ी बात, 'इससे बिहार की…'
लालू यादव की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर इस नेता ने कह दी बड़ी बात, 'इससे बिहार की…'
बिहार: जमीन से जुड़ी खबर, एक सप्ताह में लंबित मामलों के निष्पादन का आदेश, दी गई ये चेतावनी
बिहार: जमीन से जुड़ी खबर, एक सप्ताह में लंबित मामलों के निष्पादन का आदेश, दी गई ये चेतावनी

वीडियोज

Sansani | Crime News: डांस की महफिल में मनचले की घुसपैठ! | Haryana Dancer
12 Years Of PM Modi | Longest Serving PM: नेहरू का रिकॉर्ड टूटा, PM Modi के नाम नया कीर्तिमान!
TMC-Congress Merger | Sonia Gandhi | Mamata | Janhit:दीदी का सबसे कठिन फैसला! पार्टी विलय करेंगी?
Sandeep Chaudhary | Iran-US War: फिर भड़की जंग! भारत में पेट्रोल, डीजल और खाद का बड़ा संकट?
TMC Merger With Congress: ममता को मंजूर 'विलय ऑफर'! | TMC | Congress | Mamata | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल के खुश रखने को गालिब....कांग्रेस ने शेयर किया नेहरू-मोदी का कार्टून; 12 साल पूरे होने पर कसा तंज
दिल के खुश रखने को गालिब....कांग्रेस ने शेयर किया नेहरू-मोदी का कार्टून; 12 साल पूरे होने पर कसा तंज
UP चुनाव 2027 में किस आधार पर मिलेगा टिकट? BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिया ये जवाब
UP चुनाव 2027 में किस आधार पर मिलेगा टिकट? BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिया ये जवाब
वो सिर्फ बातें करते हैं, काम नहीं... ईरान को लेकर ट्रंप का बयान, US प्रेसीडेंट ने अल्लाह को किस बात का कहा शुक्रिया
वो सिर्फ बातें करते हैं, काम नहीं... ईरान को लेकर बोले ट्रंप, अल्लाह को किस बात का किया शुक्रिया
IND vs ENG: 12 गेंद में चाहिए थे 38 रन, भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीन ली थी जीत; फिर लास्ट तीन गेंद में मिली हार
12 गेंद में चाहिए थे 38 रन, भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीन ली थी जीत; फिर लास्ट तीन गेंद में मिली हार
रवीना टंडन ने अक्षय कुमार का हाथ पकड़े शेयर की फोटो, दिखाई 'वेलकम टू द जंगल' के सेट की झलक
रवीना टंडन ने अक्षय कुमार का हाथ पकड़े शेयर की फोटो, दिखाई 'वेलकम टू द जंगल' के सेट की झलक
अगर समझौता नहीं हुआ तो जोरदार हमला किया..., आखिर क्यों आगबबूला हुए ट्रंप? ईरान को फिर दी धमकी
अगर समझौता नहीं हुआ तो जोरदार हमला किया..., आखिर क्यों आगबबूला हुए ट्रंप? ईरान को फिर दी धमकी
Explained: भारत में सत्ता से हटते ही पार्टी की एकजुटता मुश्किल क्यों, कैसे सत्ताधारी दल की अरदली बन जाती छोटी पार्टियां?
सत्ता से हटते ही पार्टी की एकजुटता कठिन क्यों, कैसे सत्ताधारी दल की अरदली बनती छोटी पार्टियां?
IAS बनना है तो आज ही फॉलो करें दिव्यकीर्ति सर की ये 3 बातें, आपको नहीं रोक पाएगी कोई भी ताकत
IAS बनना है तो आज ही फॉलो करें दिव्यकीर्ति सर की ये 3 बातें, आपको नहीं रोक पाएगी कोई भी ताकत
Embed widget