एक्सप्लोरर

Cyber Crime: हेलीकॉप्टर से केदारनाथ यात्रा कराने के नाम पर ठगी करने वाले 2 ठग नवादा से गिरफ्तार, साथ ले गई UK पुलिस

Nawada Cyber Crime News: जिस धनबिगहा गांव से दो युवकों की गिरफ्तार हुई है, उस गांव से हाल के महीनों में दर्जन भर गिरफ्तारी साइबर ठगी के मामले में ही हो चुकी है.

नवादा: हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम की यात्रा कराने के नाम पर ठगी करने वाले दो शातिर को उत्तराखंड की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों ठगों की गिरफ्तारी नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना इलाके के धनबिगहा गांव से की गई. उत्तराखंड राज्य के देहरादून साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में ठगी के मामले में दर्ज प्राथमिकी के आलोक में गिरफ्तारी की गई. गिरफ्तार लोगों में चकवाय पंचायत के धनबिगहा गांव निवासी देवानंद महतो का पुत्र विकास कुमार उर्फ सेन्टी कुमार और शिवकुमार प्रसाद के पुत्र निक्कु कुमार शामिल है.

उत्तराखंड पुलिस ने वारिसलीगंज थाना पुलिस के सहयोग से दोनों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है. बताया गया कि गुरुवार को उत्तराखंड पुलिस ठग गिरोह के सरगना की तलाश वारिसलीगंज थाना पहुंच शुरू की. मोबाइल लोकेशन व अन्य सूत्रों की निशानदेही पर धनबिगहा गांव में छापेमारी कर विकास कुमार उर्फ सेन्टी और निक्कु को गिरफ्तार किया गया. विकास के पास से एक लाख 25 हजार रुपये नकद, पांच कीमती मोबाइल, एक क्यूआर कोड, एक इंटरनेट राउटर, सात एटीएम कार्ड बरामद हुआ है. वहीं, निक्कु के नाम पर तीन वोटर कार्ड व दो पैन कार्ड, एक लैपटॉप, एक माइक्रो एटीएम सहित अन्य कागजात जब्त किया गया.

ये भी पढ़ें- Crime News: पति से झगड़ा कर पत्नी ने 4 बच्चों के साथ खाया जहर, मौत के बाद बिना पोस्टमार्टम के ही हुआ अंतिम संस्कार

अलग-अलग लोगों से लाखों रुपये की ठगी

उत्तराखंड राज्य के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून थाने के इंस्पेक्टर विकास भारद्वाज ने बताया कि उक्त थाने में प्रशांत यादव के लिखित आवेदन पर सेंटी कुमार और निक्कु कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी. केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सीट बुकिंग के नाम पर अलग-अलग लोगों से लाखों रुपये ठगी किया गया था. दोनों आरोपियों को रिमांड के बाद उत्तराखंड पुलिस अपने साथ ले गई.

साइबर ठगी का केंद्र बन रहा नवादा

बता दें कि नवादा जिले के वारिसलीगंज, काशीचक, पकरीबरावां, रोह,  नवादा नगर आदि इलाका साइबर अपराध का गढ़ बन गया है. लगातार छापेमारी और गिरफ्तारी के बावजूद अपराध पर विराम नहीं लग रहा है. रोज नए तरीके इजाद कर साइबर अपराधी ठगी को अंजाम दे रहे हैं. कोविड काल में ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी की गई थी. नौकरी, गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप, मोबाइल टावर लगाने आदि के नाम ठगी की जाती है. इसे लेकर आए दिन दिल्ली, हिमाचल, तेलंगाना, महाराष्ट्र आदि राज्यों की पुलिस नवादा पहुंचती है.

हाल के महीनों में दर्जन भर की हुई गिरफ्तारी

जिस धनबिगहा गांव से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर उत्तराखंड पुलिस अपने साथ ले गई है, उस गांव से हाल के महीनों में साइबर ठगी के मामले में ही दर्जन भर गिरफ्तारी हो चुकी है. इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि साइबर नेटवर्क के जरिए ठगी का कितना बड़ा गिरोह जिले के गांवों तक फैला हुआ है. गांव के बेरोजगार युवा बिना अंजाम की परवाह किए थोड़े से पैसे की लालच में तुरंत इस गिरोह में शामिल भी हो जा रहे हैं.

ये भी पढे़ं- CBI Raid: RJD पर जमकर बरसे सुमो, कहा- अवैध संपत्ति के दस्तावेजी सबूत के आधार पर कार्रवाई कर रही सीबीआई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की पूर्व विधायक डॉ. अंजलि ने फ्लाइट में अमेरिकी महिला की जान बचाई, कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने कही यह बात
कांग्रेस की पूर्व विधायक डॉ. अंजलि ने फ्लाइट में अमेरिकी महिला की जान बचाई, कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने कही यह बात
Exclusive: PM मोदी से मुलाकात के दौरान क्या हुई थी बात? प्रियंका चतुर्वेदी ने अब किया ये खुलासा
Exclusive: PM मोदी से मुलाकात के दौरान क्या हुई थी बात? प्रियंका चतुर्वेदी ने अब किया खुलासा
Akhanda 2 Box Office Collection Day 3: 'धुरंधर' के आगे तांडव मचा रही 'अखंडा 2', तीन दिन में ही वसूला इतना बजट
'धुरंधर' के आगे तांडव मचा रही 'अखंडा 2', तीन दिन में ही वसूला इतना बजट
शतक पर शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी 103 दिनों तक नहीं खेल सकते इंटरनेशनल क्रिकेट, ICC का नियम बना वजह
शतक पर शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी 103 दिनों तक नहीं खेल सकते इंटरनेशनल क्रिकेट, ICC का नियम बना वजह

वीडियोज

अगला हफ्ता Share Market के लिए क्यों है निर्णायक? | Paisa Live
Vande Bharat Sleeper की एंट्री | Delhi से Patna का सफर सिर्फ 11 घंटे में होगा पूरा | Paisa Live
Uttarakhand News: तुषार हत्या मामले में पकड़ा गया मास्टरमाइंड, देखिए पूरी EXCLUSIVE रिपोर्ट
BJP New President: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, लोगों का सांस लेना हुआ मुश्किल
IPO Alert: HRS Aluglaze ltd में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band| Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस की पूर्व विधायक डॉ. अंजलि ने फ्लाइट में अमेरिकी महिला की जान बचाई, कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने कही यह बात
कांग्रेस की पूर्व विधायक डॉ. अंजलि ने फ्लाइट में अमेरिकी महिला की जान बचाई, कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने कही यह बात
Exclusive: PM मोदी से मुलाकात के दौरान क्या हुई थी बात? प्रियंका चतुर्वेदी ने अब किया ये खुलासा
Exclusive: PM मोदी से मुलाकात के दौरान क्या हुई थी बात? प्रियंका चतुर्वेदी ने अब किया खुलासा
Akhanda 2 Box Office Collection Day 3: 'धुरंधर' के आगे तांडव मचा रही 'अखंडा 2', तीन दिन में ही वसूला इतना बजट
'धुरंधर' के आगे तांडव मचा रही 'अखंडा 2', तीन दिन में ही वसूला इतना बजट
शतक पर शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी 103 दिनों तक नहीं खेल सकते इंटरनेशनल क्रिकेट, ICC का नियम बना वजह
शतक पर शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी 103 दिनों तक नहीं खेल सकते इंटरनेशनल क्रिकेट, ICC का नियम बना वजह
'आतंकियों ने हनुका की पहली कैंडल...', ऑस्ट्रेलिया में यहूदी फेस्टिवल के दौरान मास शूटिंग पर इजरायल का पहला रिएक्शन
'आतंकियों ने हनुका की पहली कैंडल...', सिडनी मास शूटिंग पर इजरायल का पहला रिएक्शन
ब्लड शुगर और बढ़े कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं? मोरिंगा पत्तों का सेवन दे सकता है राहत
ब्लड शुगर और बढ़े कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं? मोरिंगा पत्तों का सेवन दे सकता है राहत
Video: शादी से कुछ घंटे पहले अपने प्रेमी से मिलने पहुंची दुल्हन, भाई को बोली बस आखिरी बार मिलवा दे- वीडियो वायरल
शादी से कुछ घंटे पहले अपने प्रेमी से मिलने पहुंची दुल्हन, भाई को बोली बस आखिरी बार मिलवा दे- वीडियो वायरल
NCERT ने साल 2025 में सिलेबस में किए ये बड़े बदलाव, आपके लिए भी जानना बेहद जरूरी
NCERT ने साल 2025 में सिलेबस में किए ये बड़े बदलाव, आपके लिए भी जानना बेहद जरूरी
Embed widget