बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी(Bihar CM Samrat Choudhary) पर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने हमला किया है. प्रशांत किशोर ने कहा कि चाहे भरत तिवारी मार दिए जाएं, नीट की छात्रा के साथ कुछ गलती हो जाए या बेगूसराय में महिला के साथ अपराध हो जाए, जाति देखकर अपराध नहीं हो रहा है, सारे लोगों के साथ अपराध हो रहा है क्योंकि आपने एक अपराधी को मुख्यमंत्री बनाया है.
सीएम सम्राट चौधरी को लेकर उन्होंने कहा, "हम डंके की चोट पर कहते हैं, डरते नहीं हैं. अभी कैमरे पर बोल रहे हैं कि एक नंबर का पक्का अपराधी आदमी है."
'सम्राट चौधरी पर सात लोगों की हत्या का आरोप'
प्रशांत किशोर ने कहा, "सम्राट चौधरी पर सात लोगों की हत्या का आरोप है. आरोप नहीं है वो अभियुक्त है. जेल में था. सातवीं फेल है. हर तरह का कर्म-कुकर्म किया है. उसको आपने (लोगों ने) मुख्यमंत्री बनाया है और कहते हैं कि बिहार में कानून-व्यवस्था ठीक नहीं है. अपराधी प्रवृत्ति का आदमी अगर सीएम की कुर्सी पर बैठेगा तो राम-नाम थोड़ी जपेगा? अपराध तो बढ़ेगा ही, भ्रष्टाचारी को कुर्सी पर बैठाइएगा तो भ्रष्टाचार होगा ही."
यह भी पढ़ें- तेज प्रताप यादव ने अपने PA मोतीलाल पर पहले किया चोरी का केस, अब लिया ये बड़ा ऐक्शन
आगे उन्होंने लोगों से कहा कि प्रशांत किशोर के हारने-जीतने से बिहार नहीं सुधरेगा. ये तब सुधरेगा जब आप वोट सही से देंगे.
2025 के बिहार विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए पीके ने कहा, "केसी सिन्हा खड़े हुए… इतने बड़े गणितज्ञ, उन्हें 15 हजार वोट मिला, और जिसका एमएमएस वायरल हुआ उसको 1.25 लाख वोट आया. इसके बाद भी अगर कुम्हरार की जनता आकर कहेगी कि हमको अच्छा आदमी चाहिए… तो क्यों अच्छा आदमी चाहिए? बिहार के लोगों को अच्छा आदमी नहीं चाहिए… कोई अच्छा आदमी खड़ा होता है तो आप कहते हैं कि बिहार में ये नहीं चलेंगे…"
यह भी पढ़ें- भरत तिवारी के विरोध में उतरे जीतन राम मांझी? जोड़ दिया दलित और मुसलमान का एंगल
