कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) को कल (शनिवार) जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति दिल्ली पुलिस की ओर से नहीं दी गई है. इस पर सियासत शुरू हो गई है. आरजेडी की ओर से बड़ा बयान आया है. पार्टी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा है कि अगर प्रशासन अपने हिसाब से मामले को लटकाना शुरू कर दे तब तो लोकतंत्र ही खत्म हो जाएगा. 

Continues below advertisement

एजाज अहमद ने कहा, "लोकतंत्र में प्रोटेस्ट का अधिकार है. शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए अनुमति मांगी गई. जंतर-मंतर पर पहले से ही धरना-प्रदर्शन होता रहा है. इस पर विचार करना चाहिए और अनुमति देनी चाहिए." 

'...तो लोकतंत्र ही खत्म हो जाएगा' 

एबीपी न्यूज़ के इस सवाल पर कि अगर अनुमति नहीं दी गई है तो आपको लगता है कि प्रदर्शन करना चाहिए? यह उचित है? इस पर आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि अगर प्रशासन अपने हिसाब से मामले को लटकाना शुरू कर दे तब तो लोकतंत्र ही खत्म हो जाएगा. जब जंतर-मंतर धरना के लिए पहले से तय स्थल है और उस जगह पर अनुमति मांगी गई है तो देनी चाहिए. 

Continues below advertisement

यह भी पढ़ें- विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'

पूछा- सरकार को क्या आपत्ति?

आरजेडी नेता ने कहा कि प्रदर्शन से सरकार को आपत्ति क्या है? प्रदर्शन और धरना के माध्यम से अगर कोई अपनी बात रखना चाहता है तो बात को सुनना चाहिए. या जिन मामलों में यह धरना-प्रदर्शन हो रहा उस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए. 

'...तो यह अच्छी परंपरा नहीं'

उन्होंने कहा कि अनुमति इसलिए नहीं दी जा रही है क्योंकि सरकार को डर है. डर तब ही होता है जब आप गलत कार्य करते हैं. सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों को अगर कुचलने के लिए किसी संस्था का अपने हिसाब से इस्तेमाल करना शुरू कर दे तो लोगों को उम्मीद समाप्त हो जाती है. जब उम्मीद समाप्त हो जाती है तो लोग सड़क पर आकर न्याय की गुहार लगाते हैं. देश में एक वातावरण का निर्माण होता है. सरकार मजबूरी में झुकती है. अगर बात को रखने से भी सरकार रोक रही है तो यह अच्छी परंपरा नहीं है. 

यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले जन सुराज का बड़ा बयान, 'आंदोलन पर रोक…'