यूपी के लखनऊ में 'आरक्षण सुधार आंदोलन' के छात्रों से उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मुलाकात की और आश्वासन दिया कि छात्रों की मांगों को बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा. दो दिन के भीतर उनकी मुलाकात संबंधित केंद्रीय मंत्री से कराई जाएगी. उनके इस बयान के बाद आरक्षण पर बवाल शुरू हो गया है. इस पर अब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी की प्रतिक्रिया आई है.

Continues below advertisement

अरुण भारती ने कहा, "हमारे देश में जो आंदोलन हुए हैं वो सकारात्मक हुए हैं… गरीबी हटाओ, भेदभाव हटाओ, दहेज हटाओ… ये पहली बार सुन रहे हैं कि आरक्षण हटाओ… जो किसे के मिले हुए अधिकार को छीनने की बात करता है…"

आगे कहा, "बाबा साहेब के संविधान ने अधिकार दिया है... पत्र लिखकर इसे खत्म नहीं किया जा सकता. युवाओं की जो समस्याएं हैं वो असली हैं... अवसर कम हैं... लड़ाई अवसर को बढ़ाने के लिए होनी चाहिए...."

Continues below advertisement

'आरक्षण भीख नहीं… यह अधिकार'

एलजेपी-आर (LJP-R) के सांसद अरुण भारती ने कहा, "हमारे नेता (चिराग पासवान) ने सही कहा है कि आरक्षण कोई भीख नहीं है, यह अधिकार है. इसे कोई पत्र लिखकर या मांग से खत्म नहीं कर सकता… ब्रजेश पाठक ने इस मांग को न्यायोचित कहा है. आप संवैधानिक पद पर रहते हुए किसी के अधिक को छीनने की बात करते हैं, ये कहां से न्यायोचित हो गया?" 

अरुण भारती ने कहा कि जिस पेज के पहले पन्ने पर ही लिखा हो 'आरक्षण हटाओ' उसको ब्रजेश पाठक ने 'आरक्षण सुधार' लिख दिया… ये शब्दों का फेर नहीं ये संदेश का फेर है. जिस आंदोल की तरफ से आप बोल रहे थे उनके ही लोग सार्वजनिक तौर पर यह कह रहे हैं कि उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस तो थी ही नहीं… फिर ब्रजेश पाठक मिले किससे? किसका संदेश लिया? किसकी चिट्ठी लेकर दिल्ली गए? ये जवाब दें."

यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी: अस्पताल में निशांत कुमार का औचक निरीक्षण, मंत्री के सामने खुली पोल

ब्रजेश पाठक ने क्या कुछ कहा है?

बता दें कि यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण सुधार आंदोलन कर रहे युवाओं से बीते शनिवार को भेंट की थी. इसके बाद लखनऊ में पीसी की थी. इसी दौरान उन्होंने यह कहा कि हमारी सरकार हर युवा के साथ है. अगले दो दिन में छात्रों के प्रतिनिधिमंडल की भेंट केंद्रीय मंत्री से कराएंगे. इसी के बाद अब एनडीए से भी बयान आने लगे हैं.

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार के बेटे निशांत बनेंगे बिहार के अगले CM? जदयू नेता का बड़ा बयान