बिहार की राजनीति में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के भीतर की खींचतान एक बार फिर चर्चा में है. पार्टी से निष्कासित पूर्व प्रदेश महासचिव छोटू सिंह ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मंगलवार (20 अक्टूबर) को पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया कि संजय झा केंद्र सरकार में मंत्री बनना चाहते हैं. इसके लिए वह जदयू कोटे से केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की जगह लेने की कोशिश कर रहे हैं. 

Continues below advertisement

छोटू सिंह ने आरोप लगाया कि संजय झा ने नीतीश कुमार को हराने और मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए प्रयास किए थे. उन्होंने कहा कि संजय झा अपने दम पर कभी चुनाव नहीं जीत पाए. छोटू सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार का समर्थन हटने पर संजय झा की राजनीतिक हैसियत नहीं बचेगी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संजय झा पार्टी को कमजोर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचे CM सम्राट चौधरी

Continues below advertisement

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर कही यह बात

छोटू सिंह ने दावा किया कि संजय झा और उनके करीबी नेता मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी स्थिर नहीं रहने देना चाहते. उन्होंने सम्राट चौधरी की तारीफ करते हुए कहा कि वह अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन संजय झा जैसे नेताओं की वजह से उनकी छवि खराब हो रही है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के समर्थक मौजूदा हालात से दुखी हैं.

संजय गांधी और ललन सर्राफ पर भी निशाना

छोटू सिंह ने जदयू के विधान पार्षद संजय गांधी और ललन सर्राफ पर भी आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार की अस्वस्थता का फायदा उठाकर दोनों नेता अपने परिवारों को लाभ पहुंचा रहे हैं.

जुलाई में छह साल के लिए हुए थे निष्कासित

छोटू सिंह जदयू के प्रदेश महासचिव रह चुके हैं. जुलाई 2026 में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था. उस समय पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता को कार्रवाई की वजह बताया गया था. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, प्रदेश कार्यकारिणी में जगह नहीं मिलने के बाद उनकी नाराजगी बढ़ी थी. संजय झा के साथ उनकी बहस की बात भी सामने आई थी. ताजा बयान के बाद जदयू के अंदरूनी मतभेद फिर चर्चा में आ गए हैं.

यह भी पढ़ें- अक्षरा सिंह फैन पर भड़कीं, महिलाओं की बेइज्जती पर लगाई फटकार, फिर बोलीं- आई लव यू