एक्सप्लोरर

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में गैस एजेंसी में बेधड़क घुसे अपराधी, मालिक पर बरसा दी गोलियां, CCTV में दहशत का मंजर कैद

Robbery CCTV Footage: भारत गैस एजेंसी में लूटपाट कि पूरी घटना एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

मुजफ्फरपुर में गैस एजेंसी में लूट और गोलीबारी की वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, तीन लाख की लूट मामले में तीन नामजद सहित छह पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. शनिवार की देर रात जिले के करजा थाना क्षेत्र में बड़कागांव स्थित अभिनव भारत गैस एजेंसी में लूटपाट कि पूरी घटना एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. 

ताबड़तोड़ फायरिंग में करीब 6 राउंड चली

फुटेज में दिख रहा है कि चार बाइक से पांच अपराधी पहुंचे थे, तीन अपराधी एजेंसी के बाहर खड़ा होकर रेकी कर रहे है वहीं दो अपराधी एजेंसी के अंदर घुसे और ऐजेंसी मालिक अभिनव उर्फ धीरज से भीड़ गए. इसके बाद अपराधी ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे. करीब 6 राउंड गोली चली, इस दौरान दो गोली अभिनव को लगी और वह जमीन पर गिर गया. दोनों अपराधी मास्क से चेहरा ढके हुए थे.

मामले में घायल एजेंसी संचालक अभिनव उर्फ धीरज शाही की पत्नी प्रियंका कुमारी के फर्द बयान के आधार पर करजा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. प्राथमिकी में बड़कागांव निवासी कमल सहनी, कांटी थाना क्षेत्र के मधुबन निवासी ओमप्रकाश पंडित और पताही निवासी चुन्नू ठाकुर को नामजद किया गया है. इनके अलावा तीन अज्ञात अपराधियों को भी आरोपी बनाया गया है.

ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि घायल अभिनव कि पत्नी प्रियंका कुमारी ने अपने बयान में बताया है कि शनिवार की शाम छह अपराधी गैस एजेंसी पहुंचे और पहले बातचीत के बहाने कर्मियों को उलझाया. इसके बाद अपराधियों ने हथियार निकालकर एजेंसी संचालक अभिनव को गोली मार दी. करीब तीन लाख रुपये नकद लूट कर फरार हो गए.

सीसीटीवी फुटेज में मास्क पहने हुए अपराधी दिखे

घटना का सीसीटीवी फुटेज साफ दिखाता है कि काउंटर पर एक कर्मी दो युवकों से बात कर रहा था. तभी एजेंसी संचालक अभिनव भी वहां आ जाते हैं, इसी बीच दो और अपराधी वहां पहुंचते हैं. एक अपराधी सफेद टी-शर्ट, टोपी और मास्क पहने हुए दिख रहा है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है. 

ये भी पढ़ें: Bihar Domicile Policy: बिहार शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति लागू, लेकिन इन शर्तों पर मिलेगा लाभ!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘ये एकतरफा फैसला, हम अपने निर्यातकों के हितों...’, मेक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत का पहला रिएक्शन
‘ये एकतरफा फैसला, हम अपने निर्यातकों के हितों...’, मेक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत का पहला रिएक्शन
UP विधानसभा चुनाव को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, बोले- 'सभी 403 सीटों पर...'
UP विधानसभा चुनाव को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, बोले- 'सभी 403 सीटों पर...'
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा

वीडियोज

शादी के 7 फेरों का शैतान बलमा
UP News: यूपी के फतेहपुर में डीजल टैंकर में टक्कर..सैकड़ों लीटर डीजल सड़क पर बह गया | Maharashtra
कैसी है धुरंधर फिल्म? धुरंधर के असली धुरंधर अक्षय खन्ना पर फैंस का क्या है रिएक्शन?
Mob Lynching Case: 5 दिसंबर को नवादा में क्या हुआ? | Bihar Mob Lynching | Latest News
Mob Lynching Case: 'बटेंगे तो कटेंगे' का असर? सबसे सटीक विश्लेषण देखिए... | Sandeep Chaudhary

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘ये एकतरफा फैसला, हम अपने निर्यातकों के हितों...’, मेक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत का पहला रिएक्शन
‘ये एकतरफा फैसला, हम अपने निर्यातकों के हितों...’, मेक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत का पहला रिएक्शन
UP विधानसभा चुनाव को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, बोले- 'सभी 403 सीटों पर...'
UP विधानसभा चुनाव को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, बोले- 'सभी 403 सीटों पर...'
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा
Year Ender 2025: इन 6 फिल्मों की रिलीज से पहले बना था खूब बज, आते ही फुस्स हो गईं सभी
इन 6 फिल्मों की रिलीज से पहले बना था खूब बज, आते ही फुस्स हो गईं सभी
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, क्या कहा?
Video: सालों बाद विदेश से लौटे बेटे ने एयरपोर्ट पर मां को दिया सरप्राइज, रुला देगा मां का रिएक्शन- वीडियो वायरल
सालों बाद विदेश से लौटे बेटे ने एयरपोर्ट पर मां को दिया सरप्राइज, रुला देगा मां का रिएक्शन- वीडियो वायरल
Embed widget