कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को डिबेट की चुनौती दी है. इस पर लगातार सियासी गलियारों से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता रामकृपाल यादव ने भी इस पर अब रिएक्शन दिया है. बुधवार (04 नवंबर, 2026) को उन्होंने बयान देते हुए राहुल गांधी को कायर बताया. 

Continues below advertisement

रामकृपाल यादव ने सवाल पूछते हुए कहा, "बहस करने का स्थान जब संसद है तो वहां तो बहस नहीं करे हैं. उन्हें वहां बहस करना चाहिए... आप सड़क पर बहस करेंगे और क्या आप उस बहस में टिकेंगे?"

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री तो बहुत ऊंची चीज हैं, उन्होंने दुनिया में देश का सम्मान बढ़ाया है; उनके छोटे-मोटे कार्यकर्ता ही बहस में पीछे कर देंगे."

Continues below advertisement

'आने वाले दिनों में कांग्रेस का नाम नहीं रहेगा'

बीजेपी नेता ने कहा, "राहुल गांधी आप क्या बात करते हैं… आप चुनौती मत दीजिए. अभी आपको कांग्रेस की और दुर्गति करनी है क्या? आपके नेतृत्व में कांग्रेस की जो स्थिति हुई है, आने वाले दिनों में कोई नाम लेने वाला नहीं रहेगा."

दूसरी ओर पंजाब में कांग्रेस की रैली पर उन्होंने कहा, "वो करें रैली… उन्होंने अभी रामलीला मैदान में भी तो रैली किया था. वहां 25 हजार आदमी भी था? रामलीला मैदान भरा हुआ था? वो करें रैली."

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार

राहुल गांधी ने क्या कहा है?

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को बहस के लिए चुनौती दी है. बीते मंगलवार को राहुल गांधी ने फिर से पीएम मोदी के लिए कहा, "24 घंटे हो गए, मैंने चैलेंज दिया है… आप कहते हो कि opposition देशद्रोही है. किसी भी स्टेज पे आप जगह चुनिए, डिबेट कीजिए मेरे साथ… देशद्रोही कौन है? विदेशी फोर्सेस का कनेक्शन किसका है? और किस प्रकार का कनेक्शन है? जल्दी से जल्दी कीजिए, डरिए मत." 

डिबेट को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि मीडिया होगी, देश के युवा होंगे, टेबल होगी, एक साइड आप बैठेंगे एक वो खुद बैठेंगे. प्रधानमंत्री को कहा कि आप जिसे चाहें जज बना सकते हैं. तंज कसा कि मोहन भागवत को बैठा दें. राहुल गांधी के इस चैलेंज पर सियासत तेज हो गई है.

यह भी पढ़ें- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM सम्राट, सीतामढ़ी से अयोध्या तक चलेगी वंदे भारत?