एक्सप्लोरर

आरा में गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया बड़ी मस्जिद का इलाका, फायरिंग में तीन लोग बुरी तरह घायल

Firing In Arrah: पुलिस अधीक्षक सदर के नेतृत्व में टीम का गठन कर दिया गया है और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम ने छापामारी शुरू कर दी है. पुरानी अदावत में घटना को अंजाम दिया गया है.

Three youth Injured In Firing At Arrah: बिहार के आरा में एक बार फिर गोलिबारी की घटना सामने आई है, जहां तीन युवकों को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया. घटना जिले के नगर थाना के बड़ी मस्जिद धोबिया गली की है. पांच की संख्या में पहुंचे हथियार बंद हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया है. गोली लगने के बाद अंधेरे का फायदा उठा कर तीनों ने अपनी जान बचाई और स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए आरा के बाबू बाजार में निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

एएसपी ने मौके पर पहुंचकर ली जानकारी

वहीं घटना की सूचना के बाद नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. आरा एएसपी परिचय कुमार निजी अस्पताल पहुंचे और जख्मियों से मिलकर घटना की जानकारी ली. जानकारी के अनुसार घायलों में नगर थाना के आरण्य देवी निवासी ज्योति प्रकाश के पुत्र राहुल सोनी उर्फ लाठी, नगर थाना के अबरपुल निवासी बलिराम प्रसाद का 31 वर्षीय बेटा अमन सोनी उम्र 31, नगर थाना के आरण्य देवी निवासी  स्वर्गीय बैजु प्रसाद के 26 वर्षीय पुत्र जितु कसेरा है.

वहीं जख्मी जीतू ने बताया कि हम लोग धोबिया गली से जा रहे थे, तभी पांच की संख्या में दौड़ते हुए लोग पहुंचे और हम लोग बचने के लिए अंधेरा में घुसे हैं, जिसके बाद उन लोगों ने चार राउंड फायरिंग की. उसके बाद हम लोग गिरते पड़ते वहां से भागे. जख्मी ने बताया कि पहले से दुश्मनी थी, लेकिन क्लियर हो गया था सुलह नाम भी हो गया था. जीतू ने आरा नगर थाना के बिहार कॉलोनी निवासी अंशु और उसके दोस्तों पर गोली मारने का आरोप लगाया है.

नगर थाना अध्यक्ष देवराज राय ने बताया कि ये लोग पूर्व के कांड में अभियुक्त थे, जिस पर गोली मारने का आरोप है, वो पहले विक्टिम था. जख्मियों में दो उस कांड में अभियुक्त थे. आपसी रंजिश का मामला जाहिर होता है. वही भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि थाना अंतर्गत अरण्य देवी बिस्किट गली में देर शाम सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्तियों को किसी व्यक्ति ने गोली मारी है. सूचना प्राप्त होते ही 5 मिनट के अंदर थाना अध्यक्ष और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और तीनों घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया.

जानकारी के अनुसार तीनों घायल फिलहाल खतरे से बाहर है और एक घायल को हाथ में, एक घायल को पांव के सबसे निचले हिस्से में और एक घायल को जांघ में गोली लगी है. प्राथमिक जांच में गोली मारने वाले व्यक्ति के नाम पते का सत्यापन हो गया है. पता चला है कि कुछ वर्ष पूर्व घायल व्यक्ति किसी गोली चलने और हत्या के कांड में अभियुक्त था और जिस व्यक्ति की पहले हत्या हुई थी इस पक्ष के एक व्यक्ति के जरिए बदला लेने के लिए इन लोगों पर गोली चलाई गई है.

गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापामारी शुरू

मामले में सहायक पुलिस अधीक्षक सदर के नेतृत्व में टीम का गठन कर दिया गया है और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम ने छापामारी शुरू कर दी है. जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी और घटना के विस्तृत कारण का पता चल पाएगा. एफएसएल की टीम घटनास्थल पहुंच गई है और वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए सभी साक्ष्य का संकलन कर रही है तथा अन्य विधि संगत कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ेंः Bihar Crime: रोहतास में आभूषण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, लाखों का सोना-चांदी भी लूटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर दौरे पर राहुल गांधी, दूषित पानी से मौतों के बाद पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात, CM मोहन यादव क्या बोले?
इंदौर दौरे पर राहुल गांधी, दूषित पानी से मौतों के बाद पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात, CM मोहन यादव क्या बोले?
AR Rahman Controversy: एआर रहमान के बयान से सियासी सुर गरम, बॉलीवुड से संसद तक छिड़ी बहस
एआर रहमान के बयान से मचा सियासी बवाल, अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया समर्थन
RCB vs GG Highlights: श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला
श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला
Friday Box Office: 'द राजा साब', 'धुरंधर' सहित नई फिल्मों पर भी भारी पड़ी चिरंजीवी की फिल्म ,जानें- फ्राइडे का कलेक्शन
शुक्रवार को चिरंजीवी की फिल्म ने मारी बाजी, जानें- 'द राजा साब' सहित बाकी फिल्मों का हाल

वीडियोज

Bharat Ki Baat:जब दो ठाकरे लड़े, तो शिंदे-भाजपा ने मारी बाजी! कहां हार गए Thackeray Brothers? | BMC Election Result 2026
Sansani:पटना में हैवानियत की हॉरर पिक्चर ! | Crime News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | National Capital | delhi | ABP News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | delhi | ABP News
Chitra Tripathi: ठाकरेशाही का पतन... इनसाइड फैक्ट्स जो चौंकाने वाले | BMC Election Results

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंदौर दौरे पर राहुल गांधी, दूषित पानी से मौतों के बाद पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात, CM मोहन यादव क्या बोले?
इंदौर दौरे पर राहुल गांधी, दूषित पानी से मौतों के बाद पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात, CM मोहन यादव क्या बोले?
AR Rahman Controversy: एआर रहमान के बयान से सियासी सुर गरम, बॉलीवुड से संसद तक छिड़ी बहस
एआर रहमान के बयान से मचा सियासी बवाल, अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया समर्थन
RCB vs GG Highlights: श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला
श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला
Friday Box Office: 'द राजा साब', 'धुरंधर' सहित नई फिल्मों पर भी भारी पड़ी चिरंजीवी की फिल्म ,जानें- फ्राइडे का कलेक्शन
शुक्रवार को चिरंजीवी की फिल्म ने मारी बाजी, जानें- 'द राजा साब' सहित बाकी फिल्मों का हाल
‘हिंदू को वोट देना हराम...’, बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंदुओं के खिलाफ मौलवियों के भड़काऊ बयान, Video वायरल
‘हिंदू को वोट देना हराम...’, बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंदुओं के खिलाफ मौलवियों के भड़काऊ बयान, Video वायरल
रविवार को एनएसई-बीएसई पर होगा कारोबार, 1 फरवरी को बजट वाले दिन खुला रहेगा शेयर बाजार
रविवार को एनएसई-बीएसई पर होगा कारोबार, 1 फरवरी को बजट वाले दिन खुला रहेगा शेयर बाजार
ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के रुख में आई नरमी, अब मुस्लिम देश में दखल नहीं देगा अमेरिका! खामेनेई शासन ने क्या कर दिया ऐसा?
ईरान को लेकर ट्रंप के रुख में नरमी, अब मुस्लिम देश में दखल नहीं देगा US! खामेनेई शासन ने क्या कर दिया ऐसा?
दिल्ली में रहते हैं तो ये खबर आपके लिए, रेलवे ने कैंसिल की इन राज्यों से गुजरने वाली ट्रेनें
दिल्ली में रहते हैं तो ये खबर आपके लिए, रेलवे ने कैंसिल की इन राज्यों से गुजरने वाली ट्रेनें
Embed widget